Sports
Advertisements

Muzaffarpur 10 May : 12 से 16 जून अलवर, राजस्थान में आयोजित सीनियर नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप एवम नेशनल फेडरेशन कप में भाग लेने वाली Bihar Targetball Team बिहार टारगेटबॉल टीम के गठन हेतु सलेक्शन ट्रायल 12 मई को स्थानीय जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल में शाम 3 बजे से आयोजित की जाएगी।

Bihar Targetball Team

Bihar Targetball Team का ट्रायल 12 मई को
Bihar Targetball Team का ट्रायल 12 मई को

बिहार टारगेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया कि बिहार के विभिन्न जिला के खिलाड़ी सलेक्शन ट्रायल में भाग लेंगे। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा जो बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।

चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार करेंगे। सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड एवम रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य है।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.