Muzaffarpur News

B.R.A. Bihar University एंटी रैगिंग सेल का गठन

Advertisements

Muzaffarpur 9 May : B.R.A. Bihar University बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय के निदेशानुसार विश्वविद्यालय में एक एंटी रैगिंग सेल का गठन किया गया जो छात्रों के रैगिंग से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान करेगा.

Bihar University एंटी रैगिंग सेल

Bihar University एंटी रैगिंग सेल
Bihar University एंटी रैगिंग सेल


इसमें निम्नलिखित सदस्य नामित किए गए हैं जिनमें प्रोफेसर सुधा कुमारी, प्रोफेसर संजय कुमार, प्रोफेसर ओपी राय और डॉक्टर दिलीप कुमार शामिल हैं. स्पेशल सेल की बैठक प्रोफेसर अमिता शर्मा सीटीसी की अध्यक्षता में उनके कक्ष में हुई जिसमें सभी सदस्य उपस्थित रहे और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में इक एक के निदेशक प्रोफेसर कल्याण को मारझवि उपस्थित रहे इस बैठक में कुछ निम्नलिखित अजेंडो पर निर्णय लिया गया.

Bihar University एंटी रैगिंग सेल
Bihar University एंटी रैगिंग सेल


एंटी रैगिंग सेल के सदस्य विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न विभागों, महिला छात्रावास और पुरुष छात्रावास का भ्रमण कर उसका भौतिक सत्यापन करेंगे. किसी भी रैगिंग की घटना का समाधान प्रस्तुत करेंगे और यूजीसी के मापदंडों के अनुसार दंड का प्रावधान करेंगे. इस कमेटी ने विश्वविद्यालय को एक पत्र भी भेजा है इस पर एंटी रैगिंग सेल के लिए एक ईमेल और हेल्पलाइन नंबर की मांग की गई है. इस एंटी रैगिंग सेल के द्वारा नए के विजिट के दौरान एक पीपीटी प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया जाएगा.

जिन छात्र-छात्राओं को रैगिंग में पकड़ा जाएगा. उन्हें यूजीसी के मापदंडों के अनुसार सजा मिलेगी. रैगिंग बड़ा अपराध है.दोष साबित होने पर संबंध कॉलेज भी कार्रवाई के घेरे में आएंगे. छात्रों को रैगिंग सेल में शिकायत के लिए विद्यार्थी होने का आई कार्ड, आधार और मोबाइल नंबर अपने आवेदन में प्रस्तुत करना होगा. प्रपत्र के साथ ही आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.