www.goltoo.in

Bihar University एंटी रैगिंग सेल का विभाग भ्रमण

May 10, 2024 | by Goltoo

bu-1

Muzaffarpur 10 May : बीआरए Bihar University के कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय के निर्देश पर गठित एंटी रैगिंग सेल के सदस्यों ने पीजी हिंदी विभाग का भ्रमण किया तथा रैगिंग की घटनाओं समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी हासिल की.

Bihar University एंटी रैगिंग सेल

सेल के सदस्यों ने छात्रों से वार्ता कर बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग की घटनाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस का पालन करता है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि विश्वविद्यालय यूजीसी द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का अनुपालन करता है, तथा इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी विभागो और कॉलेजों में एंटी-रैगिंग सेल की स्थापना की व्यवस्था है. किसी भी तरह की ऐसी परेशानी में छात्र सेल के सदस्यों से मिलकर उसका निराकरण कर सकते हैं.

Bihar University  एंटी रैगिंग सेल
Bihar University एंटी रैगिंग सेल

सीसीडीसी प्रो अमिता शर्मा ने बताया कि एंटी रेगिंग सेल द्वारा शीघ्र ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा जिसके माध्यम से भी छात्र शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. सदस्य एलएस कॉलेज प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने छात्रों से किसी भी प्रकार की समस्या में चिंता या अवसाद में नहीं पड़ने तथा खुलकर सेल के सदस्यों से बात साझा करने की अपील की.

मौके पर सेल के सदस्य एलएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय, आईक्यूएसी निदेशक प्रो कल्याण कुमार झा, पीजी हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो सुधा कुमारी, पीजी गणित विभागाध्यक्ष प्रो संजय कुमार, पीजी राजनीति विज्ञान के डॉ दिलीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all