www.goltoo.in

Bihar University के कुलपति करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन

May 26, 2024 | by Goltoo

brabu-2

Muzaffarpur 26 May : Bihar University के कुलपति करेंगे भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय और सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में कार्यशाला का उद्घाटन.

Bihar University के कुलपति उद्घाटन

Bihar University के कुलपति उद्घाटन
Bihar University के कुलपति उद्घाटन


आज दिनांक 26/05/2024 को भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय और सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में लोक शिक्षा समिति द्वारा चयनित शिक्षकों के प्रशिक्षण की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस आचार्य शिक्षक प्रशिक्षण में देश के विभिन्न जगहों से इस प्रशिक्षण कार्यशाला में लगभग 400 शिक्षकों के आने की संभावना है। कॉलेज सचिव डॉ ललित किशोर ने बताया कि यह कार्यशाला दिनांक 27 मई से 15 जून 2024 तक चलने वाला है।

27 मई को इस कार्यशाला का उद्घाटन बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद राय करेंगे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।यह कार्यक्रम प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह जी के नेतृत्व में होने जा रहा है ।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी कार्यकर्ता , सभी पूर्णकालिक उपस्थित रहेंगे।इस कार्यक्रम की रूपरेखा विभाग निरीक्षक श्री ललित कुमार राय और महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा ने तैयार की है।

RELATED POSTS

View all

view all