National News
Advertisements

West Bengal Train Accident : सोमवार सुबह करीब 9 बजे पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक दुखद घटना में कंचनजंगा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई।

भयानक रेल दुर्घटना! मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई
कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा

West Bengal Train Accident

पश्चिम बंगाल में रेल हादसा हो गया है,कंचनजंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई है जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं। दो लोको पायलट और एक गार्ड समेत 15 लोगों की मौत हुई है। ट्रेन के 5 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

Advertisements
West Bengal Train Accident
West Bengal Train Accident Twitter inage

सोमवार सुबह करीब 9 बजे पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक दुखद घटना में कंचनजंगा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के कारण ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन सिलीगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा में रेड सिग्नल की वजह से रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। आशंका है कि भारी बारिश की वजह से मालगाड़ी का पायलट सिग्नल नहीं देख पाया, जिसके कारण दुर्घटना हुई।

दुर्घटना दार्जिलिंग के पास हुई, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन की तीन बोगियों को भारी नुकसान पहुंचा। इसके बाद, दो बोगियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं।

कंचनजंगा एक्सप्रेस से ज्यादातर पर्यटक दार्जिलिंग की यात्रा के लिए करते हैं।

ट्रैन दुर्घटना रंगापानी और निजबारी के बीच हुई। मरने वालों की संख्या और घायलों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है अपडेट के लिए बने रहें। आपदा प्रबंधन दल बचाव कार्यों के लिए तेजी से घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और एक राहत ट्रेन भी घटनास्थल पर भेजी गई है।

रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी किये-
033-23508794, 033-23833326
03612731621, 03612731622
03612731623, 03674263958
03674263831, 03674263120
03674263126, 03674263858
6287801805, 09002041952
9771441956, 8375987906, 6287801758

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.