Sports
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : PEFI Games के लिए बिहार राज्य फुटबॉल U-17 टीम पश्चिम बंगाल रवाना हुई.

PEFI Games बिहार राज्य फुटबॉल U-17 टीम

PEFI Games बिहार राज्य फुटबॉल U-17 टीम
PEFI Games बिहार राज्य फुटबॉल U-17 टीम

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्थान पेफी द्वारा आयोजित 3rd पेफी गेम्स अंतर्गत तृतीय राष्ट्रीय फुटबॉल U-17 बालक प्रतियोगिता के लिए पेफी बिहार चैप्टर एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चयनित बिहार राज्य फुटबॉल U-17 बालक टीम आज 21 जून 2024 को मुजफ्फरपुर से वर्धमान (पश्चिम बंगाल) के लिए रवाना हुई I

PEFI Games बिहार राज्य फुटबॉल U-17 टीम
PEFI Games बिहार राज्य फुटबॉल U-17 टीम


18 से 21 जून तक आयोजित 4 दिवसीय फुटबॉल शिविर जिसका आयोजन तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, झपहा, मुजफ्फरपुर में किया गया था I पेफी- बिहार चैप्टर के सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि इस शिविर की सारी औपचारिकताएं महाविद्यालय के द्वारा एवं टीम के परिवहन की सारी औपचारिकता लक्षीका इंडस्ट्रीज, पटना द्वारा वहन किया गया है I

Advertisements
PEFI Games बिहार राज्य फुटबॉल U-17 टीम
PEFI Games बिहार राज्य फुटबॉल U-17 टीम


आदित्य ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार की 18 सदस्यीय चयनित खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व 22 से 28 जून 2024 तक वर्धमान विश्वविद्यालय, वर्धमान में तृतीय राष्ट्रीय पेफी फुटबॉल अंडर-17 (बालक) प्रतियोगिता 2024 में करेगी I
खिलाड़ियों की सूची निम्नलिखित है-

  1. आशीष रंजन (कप्तान)
  2. अनिरुद्ध कुमार सिंह,
  3. रणवीर सिंह बग्गा,
  4. प्रभात कुमार
  5. वेदांश पाराशर
  6. अनुराग सिंह (सभी मुजफ्फरपुर),
  7. कमलेश कुमार ,
  8. पप्पू कुमार ( दोनों पूर्वी चंपारण)
  9. विपुल कुमार शर्मा (सारण),
  10. सौरभ कुमार,
  11. प्रियांशु कुमार (दोनों पटना),
  12. विजय शंकर,
  13. अजय कुमार (दोनों भागलपुर),
  14. प्रिंस राज (नालंदा),
  15. शुभम कुमार
  16. अभी आनंद ( समस्तीपुर),
  17. अनिकेत कुमार (बांका),
  18. प्रिंस कुमार (दरभंगा)
    I

टीम प्रशिक्षक- चंद्रवीर रौशन (नालंदा)
टीम प्रबंधक- विकास कुमार सिंह (मुजफ्फरपुर)
टीम के प्रस्थान के अवसर पर तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त सचिव मनीष कुमार ने इस तरह के आयोजन को खेल- खिलाड़ी की वृद्धि एवं विकास की आधारभूत आवश्यकता बताया, इस अवसर पर लक्षीका इंडस्ट्रीज के चेयरमैन लक्ष्मण गिरी, पेफी के राज्य प्रतिनिधि एन.आई.टी. पटना के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अरिजीत पुताटुंडा, फुटबॉल संघ के प्रशिक्षक मो. नजीर हुसैन, सुरेश महतो एवं बीरेन्द्र कुमार यादव, शीर्ष विहार फुटबॉल क्लब के चंदेस्वर कुमार चंदु, आनंद कुमार नंदु (कोच), अभिषेक सोनू, आदि ने टीम को शुभकामनाओं एवं शुभाशीष के साथ विदाई दी

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.