Headlines

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में Volleyball U15 Selection प्रतियोगिता मुजफ्फरपुर में

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 29 June : 29 जून 2024 को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में राज्य के 9 प्रमंडलों में Volleyball U15 Selection एक दिवसीय वॉलीबॉल अंडर-15 चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तिरहुत प्रमंडल के लिए यह प्रतियोगिता आरडीएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर में संपन्न हुई।

Volleyball U15 Selection प्रतियोगिता मुजफ्फरपुर में

तिरहुत प्रमंडल के संयोजक करुणेश कुमार ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता में लगभग 105 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिहार में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण प्रदान करना है।

Volleyball U15 Selection प्रतियोगिता मुजफ्फरपुर में
Volleyball U15 Selection प्रतियोगिता मुजफ्फरपुर में

इस चयन प्रतियोगिता के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से पटना के एनआईएस कोच स्मिथ केशव की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिनके देखरेख में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और ऊंचाई के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया और उनकी सूची बिहार राज्य प्राधिकरण को भेज दी गई है। चयनित खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर आरडीएस कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. रवि शंकर कुमार, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कमल भसीन, निर्मल कुमार, राजेश्वर प्रसाद, वॉलीबॉल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता, रन प्रताप जायसवाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम कुमार, शाश्वत कुमार, और प्रिंस कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *