Headlines

Jr. Boys Football League Muzaffarpur किंग कोबरा ए vs जी डी मदर इंटरनेशन स्कूल

Jr. Boys Football League Muzaffarpur Jr. Boys Football League Muzaffarpur
Advertisements

Muzaffarpur 3 July : आज दिनांक 03 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल Jr. Boys Football League Muzaffarpur टूर्नामेंट में जी डी मदर इंटरनेशन स्कूल फुटबॉल टीम और किंग कोबरा फुटबॉल ए टीम के बीच खेला गया जिसमें किंग कोबरा ए टीम शून्य के मुकाबले आठ गोलों से विजयी हुए।

Jr. Boys Football League Muzaffarpur

पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है।

Jr. Boys Football League Muzaffarpur
Jr. Boys Football League Muzaffarpur

आज का मैच जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल टीम और किंग कोबरा फुटबॉल ए टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्विनी खत्री, मुख्य संरक्षक श्री पंकज कुमार, कार्यकारी सचिव श्री सुनील कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रशेखरकुमार ,कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू , पूर्व महिला फुटबॉल खिलाड़ी कल्पना सिंह गेम टीचर जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल एवम अन्य खिलाड़ियों मुहम्मद रिजवान,मुहम्मद सलाउद्दीन,मुहम्मद नाजिर,इरशाद मल्लिक एवम अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।


खेल के अंत में किंग कोबरा फुटबॉल ए टीम ने जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल को शून्य के मुकाबले आठ गोलों से पराजित किए । खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में श्री सुधीर कुमार सिंह,सुरेश महतो ,राकेश कुमार एवम मणिराज के द्वारा किया गया।


टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 04 07 24 को इलेट्रॉनिक वर्ल्ड एफ सी और मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के बीच खेला जाएगा।