Muzaffarpur 6 July : RDS College में कॉलेज के सांस्कृतिक फोरम “विरासत”और राष्ट्रीय कला मंच- मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर विभागीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
RDS College सांस्कृतिक गतिविधियां

सांस्कृतिक गतिविधियां छात्रों के अंदर जीवंतता पैदा करती है: प्राचार्य डॉ अनिता सिंह
*सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कॉलेज के सभी संकायों के लगभग सौ छात्र- छात्राओं ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

*कुल सत्रह इवेंट की प्रतियोगिता कराई गई।
*कुल छब्बीस जजों के पैनल ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया।
*दस जुलाई को सभी इवेंट के प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।


अंतर विभागीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां छात्रों के अंदर जीवंतता पैदा करती है। उनके समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। सांस्कृतिक गतिविधियां छात्रों को खुद को अभिव्यक्त करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सामाजिक कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन को भी बेहतर बनाती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

छात्रों ने अपनी रुचि के हिसाब से क्विज, एलोक्यूशन, डिबेट, कोलाज, क्ले मेकिंग, रंगोली, मेहंदी, क्लासिकल नृत्य,फाक ग्रुप डांस, वेस्टर्न वोकल, क्लासिकल वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट, लाइट वोकल, वन एक्ट प्ले, माइम और मिमिक्री में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Chetan Sadhan Institute में संस्थापक प्रो नलिनी रंजन सिंह https://t.co/hTSd29vhfP #Muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 6, 2024
जजों के पैनल में डॉ नीलिमा झा, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ एम एन रिजवी, डॉ आर एन ओझा, डॉ सौरभ राज, डॉ एस के शुक्ला, डॉ राजेश कुमार, डॉ पीके चौधरी, डॉ हसन रजा, डॉ अनुराधा पाठक, डॉ पयोली, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू, डॉ आरती मित्रा, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ मंजरी आनंद, डॉ नीरज कुमार मिश्रा,डॉ आशीषकुमारी कांता,डॉ श्रुतिमिश्रा,डॉ आयशा जमाल, डॉ सरोज पाठक, डॉ नेयाज अहमद, डॉ पूनम कुमारी एवं डॉ वंदना ने प्रतिभागियों के कला का परीक्षण कर उनका चयन किया।

प्रतियोगिता कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ सारिका चौरसिया, विषय प्रवेश कार्यक्रम संयोजिका डॉ तूलिका सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सरोज पाठक ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।