Headlines

RDS College Hosts Orientation Programme “रसायन विज्ञान में स्नातक के बाद कैरियर के अवसर”

Advertisements

Muzaffarpur 15 July : RDS College में “रसायन विज्ञान में स्नातक के बाद कैरियर के अवसर” शीर्षक से एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका उद्देश्य छात्रों को स्नातक के बाद उपलब्ध विभिन्न कैरियर पथों पर मार्गदर्शन करना था। यह कार्यक्रम 15 जुलाई को कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग में हुआ और इसमें छात्रों और संकाय सदस्यों दोनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

RDS College Hosts Orientation Programme

RDS College के रसायन शास्त्र विभाग में आयोजित स्नातक सत्र (2024-28) के नव नामांकित छात्रों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में Ornat Lab Pvt. Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं इंडियन फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन बिहार के प्रेसिडेंट श्री संजीव राय ने कहा कि वर्तमान समय में रसायन शास्त्र का महत्व काफी बढ़ गया है। इसमें करियर की असीम संभावनाएं हैं।

RDS College
RDS College

यह हमारे आसपास की दुनिया को समझाने में काफी मदद करता है। डॉक्टर, नर्स, भौतिक विज्ञानी, पोषण विशेषज्ञ, भू विज्ञानी, फार्मासिस्ट और रासायनज्ञ बनने की चाहत रखने वाले सभी छात्र-छात्राओं को रसायन विज्ञान का अध्ययन करना पड़ता है। रसायन विज्ञान का महत्व समय के साथ कम नहीं होगा, इसलिए इसमें हमेशा अच्छे करियर का मार्ग हमेशा बना रहेगा।

RDS College : Ornat Lab Pvt. Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं इंडियन फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन बिहार के प्रेसिडेंट श्री संजीव राय
RDS College : Ornat Lab Pvt. Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं इंडियन फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन बिहार के प्रेसिडेंट श्री संजीव राय


विशिष्ट वक्ता विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ रामकुमार ने रसायन शास्त्र के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि छात्र अपनी इच्छा शक्ति, बुलंद इरादे और मेहनत से इस विज्ञान में काफी ऊंचा करियर बना सकते हैं। एनालिटिकल केमिस्ट, शिक्षक, लैब केमिस्ट, प्रोडक्शन केमिस्ट, रिसर्च एंड डेवलपमेंट मैनेजर, केमिकल इंजीनियरिंग एसोसिएट, बायोमेडिकल केमिस्ट, इंडस्ट्रियल रिसर्च साइंटिस्ट, मटेरियल टेक्नोलॉजिस्ट, क्वालिटी कंट्रोलर, प्रोडक्शन ऑफिसर के रूप में करियर की असीम संभावनाएं हैं।

रसायन विज्ञान का महत्व और दायरा काफी बड़ा है -श्री संजीव राय

RDS College प्राचार्य प्रो अनिता सिंह


अभिमुखीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो अनिता सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को नए वातावरण में समायोजित होने और सहज करने में मदद करना है। बताया कि यह कॉलेज छात्रों के सर्वांगीण विकास में हमेशा से अपनी अहम भूमिका निभाते आया है।

RDS College Professors Dr. Rakesh Kumar Singh, Dr Rajesh Kumar, Dr. Anjani Shukla with chief guest Sanjeev Rai
RDS College Professors Dr. Rakesh Kumar Singh, Dr Rajesh Kumar, Dr. Anjani Shukla with chief guest Sanjeev Rai

उन्होंने कॉलेज में चल रहे कंप्यूटर कोर्स, लैंग्वेज लैब, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद की व्यवस्था का जिक्र किया। उन्होंने छात्रों से अपील किया कि ऐसे कार्यक्रमों में से जुड़कर वे अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। उन्होंने नव नामांकित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम में डॉ नीलिमा झा, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ एम हुसैन, डॉ तूलिका सिंह, डॉ मंजरी आनंद, डॉ श्रुति मिश्रा एवं डॉ ललित किशोर ने अपने विचार रखे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन विभागाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अंजनी शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *