www.goltoo.in

Dr. APJ Adbul Kalam की पुण्य तिथि पर लंगट सिंह कॉलेज में कार्यक्रम

July 28, 2024 | by Goltoo

apj-1

Muzaffarpur 28 July: लंगट सिंह कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) ने भारत के सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति, एक प्रख्यात वैज्ञानिक भारत रत्न Dr. APJ Adbul Kalam की पुण्य तिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया.

Dr. APJ Adbul Kalam की पुण्य तिथि

Dr. APJ Adbul Kalam की पुण्य तिथि पर लंगट सिंह कॉलेज में कार्यक्रम
Dr. APJ Adbul Kalam की पुण्य तिथि पर लंगट सिंह कॉलेज में कार्यक्रम

इस अवसर पर वक्ताओं ने विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में डॉ. कलाम के गहन योगदान को दर्शाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की शुरुआत सम्मान और प्रशंसा का प्रतीक, उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि डॉ. कलाम की स्मृति का सम्मान करने के साथ साथ वर्तमान और भावी पीढ़ियों को उनके नक्शेकदम पर चलने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष और सैन्य अनुसंधान की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे इतिहास के सबसे बेहतरीन शिक्षकों में से एक हैं. प्रो राय ने कहा कि डॉ अब्दुल कलाम का जीवन हमें सिखाता है कि अगर हम मेहनत और लगन से काम करें तो हम अपनी मंजिल जरूर पा सकते हैं. हमारे पास कितने भी संसाधन क्यों ना हों, हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं. डॉ. कलाम अपनी योग्यता और अपनी महान बातों के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं. उनके मुंह से निकले हर शब्‍द युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. आइक्यूएसी समन्वयक प्रो एसआर चतुर्वेदी ने कहा कि उनका व्यवहार और सादगी देश के लिए प्रेरणा का काम करती हैं और उनके विचार अमूल्य धरोहर हैं. उन्होने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया.

कार्यक्रम में प्रो रवि सिन्हा और गणित विभागाध्यक्ष प्रो विजय कुमार ने भी अपने विचार रखे. श्रद्धांजलि देने वालो में डॉ तथागत बनर्जी, डॉ शशिभूषण पांडे, डॉ मुस्तफिज अहद, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, रोहन कुमार, राहुल कुमार, इस्तेखार आलम,सत्येंद्र कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

RELATED POSTS

View all

view all