Muzaffarpur 28 July : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur District Cricket League अंडर – 14 में प्रेरणा स्पोर्टिग क्लब ने पारामाऊंट क्रिकेट एकेडमी को 97 रनो से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
Muzaffarpur District Cricket League
अंडर – 14 जिला क्रिकेट लीग में प्रेरणा स्पोर्टिंग चैंपियन।
पारामाउंट क्रिकेट एकेडमी को 97 रनो से हराया।
रोहन मिश्रा बने मैन ऑफ द मैच।

पहले खेलते हुए प्रेरणा स्पोर्टिग क्लब ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 31 ओवर में सभी विकेट खोकर 197 रन बनाए जिसमे रोहन मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए वहीं लक्ष्य सिन्हा ने 22, फैसल ने 22, अभिषेक ने 22,आदित्य शर्मा ने 14,परितोष तिवारी ने नाबाद 12 एवम आसिफ ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
Manu Bhaker ने Paris Olympic में भारत के लिए पहला पदक जीता https://t.co/mpjcflk9gN #ManuBhaker #ParisOlympics2024 pic.twitter.com/obhXWU7vlN
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 28, 2024
गेंदबाजी में पारामाउंट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अर्णव ने 2,नवनीत ने 3,अमर ने 1,कैफ ने 1 एवम प्रतीक ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
ज़बाब में खेलने उतरी पारामाऊंट क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 21 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पारामाऊंट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अमर ने 26,यशमय ने 18,हिमांशु ने 17 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
Muzaffarpur Cricket League पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी चैंपियन https://t.co/IfQ96WzY4O pic.twitter.com/Sqb4bwU7LI
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 27, 2024
गेंदबाजी में प्रेरणा स्पोर्टिग क्लब के तरफ से रोहन मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके वही आसिफ ने 3,अनीश ने 2,एवम पृथ्वी ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के अंपायर सचिन कुमार एवम अभिषेक कुमार थे वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।