Muzaffarpur 29 July : बी आर अंबेडकर Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर “जल एवं भूमि संरक्षण” विषय पर आयोजित सेमिनार में विभाग की अध्यक्षा डॉ रंजना कुमारी ने कहा कि पृथ्वी बहुत ही अनमोल है।
B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग

प्रकृति अनमोल है इसका संरक्षण जरूरी: डॉ रंजना कुमारी
इसे संरक्षित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है। विश्व संरक्षण दिवस 2024 का विषय है-“लोगों और पौधों को जोड़ना, वन्य जीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज करना”। वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलन के कारण मानव जल संकट का सामना कर रहा है। अत इसे भी संरक्षण करने की जरूरत है।
पिछले 50 सालों में धरती ने 60% स्थलीय वन्यजीवों को खो दिया है। पिछली सदी में 90% बड़ी समुद्री मछलियां भी खत्म हो गई हैं। मानव जाति शायद सामूहिक विलुप्ति की घटना का सामना कर रही है। इसलिए प्रकृति संरक्षण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

डॉ गौरव पांडे ने कहा कि प्रकृति संरक्षण का तात्पर्य वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल और सुरक्षा से है।
डॉ कादम्बिनी ने कहा कि प्रकृति संरक्षण मनुष्यों, जानवरों और पौधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है क्योंकि प्रकृति पृथ्वी पर सभी जीवन का समर्थन करती है। आज पर्यावरण की देखभाल करना और उसकी सुरक्षा करना आवश्यक हो गया है।
RDS College में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती https://t.co/Rx7TXoJ1u5 #KargilWar #KargilVijay @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/NaahtvjJfu
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 26, 2024
इस अवसर पर डॉ नीलम कुमारी, डॉ पूनम सिन्हा, डॉ गौरव पांडे, डॉ कादम्बनी एवं दीपक कुमार ने अपने विचार रखे।
*विभाग के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर प्रकृति के संरक्षण का संदेश फैलाया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति में कोमल कुमारी, नैंसी रानी, मुस्कान कुमारी, नुसरत प्रवीण, कोमल कुमारी सिंह, दीपिका कुमारी, अर्चना प्रिया, सुषमा कुमारी, सुमन कुमार एवं अमित कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ नीति किरण एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ रितिका कुमारी ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।