www.goltoo.in

Tirhut College of Physical Education रवि नंदन सहाय जी के 82वीं जयंती

August 4, 2024 | by Goltoo

sahay

Muzaffarpur 4 August : Tirhut College of Physical Education के पूर्व अध्यक्ष स्मृति शेष रवि नंदन सहाय जी के 82वीं जयंती पर महाविद्यालय परिसर स्थित कांस्य प्रतिमा पर संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार एवं प्राचार्य डॉ• शक्तिवान सिंह के सानिध्य में महाविद्यालय के कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं कैप के खिलाड़ियों तथा सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित की गई।

Tirhut College of Physical Education

Tirhut College of Physical Education
Tirhut College of Physical Education

पीआरओ अभिषेक सोनू ने बताया कि उक्त अवसर पर अपने संबोधन में संयुक्त सचिव मनीष कुमार ने कहा कि वे श्याम नंदन सहाय महाविद्यालय,के एन सहाय इंस्टीट्यूट ऑफ इनभांयरमेंट एंड अर्बन डेवलपमेंट, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष, एसोसिएट पिगमेंट लिमिटेड, सहाय प्रोपर्टीज एवं इन्वेस्टमेंट के अध्यक्ष थे। प्राचार्य डॉ• शक्तिवान सिंह ने बताया कि वे आंत्रेपेनियोर के साथ-साथ समाजसेवी भी रहे।

Tirhut College of Physical Education
Tirhut College of Physical Education

वे दी हंगर प्रोजेक्ट न्यूयॉर्क के बिहार परिषद के पूर्व अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद बिहार के महासचिव, इंडिया-चाइना सोसायटी बिहार के उपाध्यक्ष, एग्रीकल्चर सेल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष,ओइसका इंडिया (जापान) बिहार के कोषाध्यक्ष, मानवाधिकार संघ बिहार के सदस्य, बिहार उधोग संघ के पूर्व कार्यपालक सदस्य,भारत पूनर्वास केन्द्र दिल्ली के सदस्य, बांकीपुर एवं पटना गोल्फ क्लब के सदस्य के रूप में सुशोभित किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रो• ओंकेश्वर कुमार, प्रो• बिरेंद्र कुमार यादव, प्रो• दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, कैप के सेंटर हेड रंजन कुमार, अजिताभ, ऋतु राज, विनय कुमार, अभिषेक सोनू, अजय कुमार यादव, संजीत कुमार, रवि कुमार, दीपन यादव, विजय मल्लिक तथा छात्र – छात्राएं शामिल हुए।

RELATED POSTS

View all

view all