Sports
Advertisements

Muzaffarpur 9 August : एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र हेतु Sepak Takraw Game का चयन प्रतियोगिता हुई संपन्न. आज दिनांक 9 अगस्त को कुढ़नी प्रखंड स्थित भोला सिंह उच्च विद्यालय के खेल परिसर में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हेतु एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता संपन्न हुई।

Sepak Takraw Game का चयन प्रतियोगिता

इस चयन प्रतियोगिता में जिले भर के लगभग 120 बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। यह चयन प्रतियोगिता बिहार के कई जिलों में सेपकटकरा खेल के लिए कराया जा रहा है,जिसके आधार पर 30 बालक और 30 बालिकाओं का चयन किया जाएगा जिसको एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Sepak Takraw Game का चयन प्रतियोगिता
Sepak Takraw Game का चयन प्रतियोगिता


बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से प्रतिनियुक्त अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों का सात चरणों में फिजिकल टेस्ट लिया।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के मुख्य अधिकारी अरुण कुमार , विद्यालय की प्राचार्या सादमा आदिब, वरिष्ट शिक्षिका मंजूसी द्विवेदी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

Advertisements


इसकी जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार ने बताया कि फिजिकल टेस्ट के आधार पर जिन खिलाड़ियों का पॉइंट सबसे अधिक होगा उन खिलाड़ियों का चयन एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए किया जाएगा।जिसकी जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा दे दी जाएगी।


इस प्रतियोगिता के अवसर पर जिला सेपकटकरा संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक डॉ सतीश कुमार ,डॉ गुंजेश कुमार,मधुलिका कुमारी, अनामिका कुमारी,रश्मि रेखा, मो मंजूर आलम,चंद्रशेखर शुक्ला, सुनीता राम एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.