Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 September: LS College के इन्फोटेक क्लब द्वारा आईटीसी समिट का आयोजन किया गया. इस समिट का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आईटी क्षेत्र में स्टार्टअप के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था.

LS College इन्फोटेक क्लब

कॉलेज सभागार में आयोजित इस टेक फेस्ट का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आईटी स्टार्टअप में सफलता के लिए छात्र नित नई तकनीकों को अपनाने के लिए तैयार रहें और अपने विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए ठोस रणनीतिक योजना बनाएं. उन्होंने कहा की इस तरह के फेस्ट के आयोजन से छात्रों में टेक्नोलॉजी के प्रति रुझान बढ़ेगा तथा आईटी के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरो के बारे में जानने का मौका मिलेगा. 

LS College  इन्फोटेक क्लब द्वारा आईटीसी समिट का आयोजन
LS College इन्फोटेक क्लब द्वारा आईटीसी समिट का आयोजन

प्रो राय ने कहा आज टेक्नोलॉजी का हर किसी के जीवन में खास महत्व है क्योंकि यह न सिर्फ व्यक्ति के विकास में  मदद करती है, बल्कि देश-दुनिया के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही है. उन्होंने बीसीए के छात्रों द्वारा टेक क्लब के अधीन विभिन्न कार्यक्रम करने के पहल को तारीफ करते हुए कहा की इससे छात्रों में  नई तकनीकों को सीखने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा साथ ही टीम भावना का विकास होगा. इस आयोजन की सराहना करते हुए प्रो राय ने कहा कि छात्रों के ज्ञान को व्यापक बनाने और समाज से संबंधित वास्तविक जीवन की समस्याओं के लिए समाधान में  कक्षा से परे सीखने की गुंजाइश होनी चाहिए और इन्फोटेक क्लब जैसे प्रयास इसमें मददगार सिद्ध हो रहे हैं.

Advertisements
LS College  इन्फोटेक क्लब द्वारा आईटीसी समिट का आयोजन
LS College इन्फोटेक क्लब द्वारा आईटीसी समिट का आयोजन


समिट में विभिन्न विशेषज्ञों ने भाग लिया, जो आईटी उद्योग में अपने अनुभव और ज्ञान को छात्रों के साथ साझा किया तथा स्टार्टअप के लिए आवश्यक स्किल्स, मार्केट रिसर्च, फंडिंग के स्रोतों, और सही बिजनेस मॉडल के महत्व पर प्रकाश डाला. आईटी स्टार्टअप के विकास, अभिनव सोच और व्यवसायिक रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे तकनीकी नवाचार और सही मार्गदर्शन के माध्यम से किसी भी आईटी स्टार्टअप को सफल बनाया जा सकता है. समिट में विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिसमें पैनल चर्चा, कार्यशाला,और प्रश्न-उत्तर सत्र शामिल रहे.

इन सत्रों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सवाल पूछे, जिससे उन्हें स्टार्टअप संस्कृति और आईटी क्षेत्र के मौजूदा ट्रेंड्स के बारे में जानकारी मिली.

कार्यक्रम का सफल संचालन देवयानी, खुशी और मधु प्रिया ने किया. मौके पर आइक्यूएसी समन्वयक प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, सुजीत कुमार, भास्कर मिश्रा, ऋषिकेश, क्लब के सदस्य गोपाल, दीपू, ऋषि, मुस्कान, प्रिंस, आदित्य सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.