www.goltoo.in

B.R.A. Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ ने सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रतिवेदन सौंपा

September 16, 2024 | by Goltoo

LALIT-3

Muzaffarpur 16 September : B.R.A. Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ ने सर्किट हाउस मुजफ्फरपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव से मिलकर सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रतिवेदन सौंपा।

B.R.A. Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ

B.R.A. Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ ने सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रतिवेदन सौंपा
B.R.A. Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ ने सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रतिवेदन सौंपा

तेजस्वी यादव ने कहा कि अतिथि प्राध्यापकों की मांग जायज है। इनके मुद्दों को सदन में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। इनकी सेवा 65 वर्ष तक विस्तारित की जानी चाहिए।

संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने कहा कि श्री तेजस्वी यादवजी से अतिथि प्राध्यापकों की समस्याओं के एक-एक बिंदु पर संक्षिप्त चर्चा हुई। माननीय पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आप अतिथि प्राध्यापक सम्माननीय हैं। आपकी सेवा समायोजित होनी चाहिए। आपकी लड़ाई सदन में मजबूत तरीके से लड़ी जाएगी।
मौके पर डॉ राघव कुमार, डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार, डॉ राकेश रंजन, डॉ कुमार अविनेश, डॉ चंदन यादव, श्री चंद्रजीत यादव, डॉ अविनाश कुमार यादव मौजूद थे।

RELATED POSTS

View all

view all