Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 October : गांधी जयंती और विश्व अहिंसा दिवस के पावन अवसर पर आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव जी के द्वारा विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र और एल्यूमिनी एसोसियेशन का उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण समारोह में विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक, पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।।

Bihar University Alumni Office Inauguration

बिहार विधान सभा अध्यक्ष, श्री नंद किशोर यादव द्वारा Bihar University Alumni Office का उद्घाटन
बिहार विधान सभा अध्यक्ष, श्री नंद किशोर यादव द्वारा Bihar University Alumni Office का उद्घाटन
Bihar University Alumni
बिहार विधान सभा अध्यक्ष, श्री नंद किशोर यादव द्वारा Bihar University Alumni Office का उद्घाटन
बिहार विधान सभा अध्यक्ष, श्री नंद किशोर यादव द्वारा Bihar University Alumni Office का उद्घाटन
Bihar University Alumni

गांधी जयंती और विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर बिहार विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य केंद्र और एल्यूमिनी एसोसियेशन का उद्घाटन

Bihar University Alumni

इस कार्यक्रम के दौरान “स्वच्छाग्रह से सत्याग्रह” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सुरेश शर्मा, प्रसाद हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. उपेंद्र प्रसाद, और भारत विकास परिषद के श्री के. के. चौधरी जैसे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Advertisements

2 अक्टूबर, 2024 को माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा, श्री नंद किशोर यादव ने कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की उपस्थिति में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय पूर्ववर्ती छात्र के कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन में हुआ।


विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने इस मौके पर कहा कि विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करके छात्रों और शिक्षकों के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाया गया है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए मेडिकल सुविधाओं की महत्ता पर भी जोर दिया। कुलानुशासक प्रो. विनय शंकर राय ने समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी को पिछले आठ महीनों में विश्वविद्यालय में हुई प्रमुख गतिविधियों से अवगत कराया और बताया कि प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को सृजनात्मक विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

Bihar University Alumni
Bihar University Alumni

पूर्ववर्ती छात्र कार्यालय और कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी मौजूद थे।

समारोह के अंत में विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. अपराजिता कृष्ण ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और समाज के सभी वर्गों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी।

इस कार्यक्रम ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.