Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 23 October : National Wrestling Championship – मुजफ्फरपुर के पहलवान आयुष मानस्वी का चयन 23 से 27 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के मेरठ में होने वाली 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती चैंपियनशिप अंडर-19 में होगा।

National Wrestling Championship

National Wrestling Championship के लिए आयुष मानस्वी का चयन
National Wrestling Championship के लिए आयुष मानस्वी का चयन

आयुष जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव और आयुष के कोच दिल मोहन झा के अनुसार आयुष ने सहरसा में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल 110 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था, जिसके कारण उसका चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ।

आयुष राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयुष की इस उपलब्धि की जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, प्राचार्य नीलम सिंह, संघ के उपाध्यक्ष लाल बाबू सिंह, कुमार आदित्य, कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा और रंजीत कुमार साह ने सराहना की है।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.