www.goltoo.in

Ravi Mehta Memorial Football आई जी फुटबॉल फुटबॉल क्लब एवं New Star फुटबॉल क्लब विजयी

November 14, 2024 | by Goltoo

goltoo – 2024-11-14T174446.064 (1)

Muzaffarpur 14 November : आज दिनांक 14 November’24 को स्थानीय खुदीराम बस फुटबॉल मैदान मेंRavi Mehta Memorial Football प्रतियोगिता के तहत खेले गए पहले मैच में आई जी फुटबॉल क्लब ने जागृति फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले 6 गोलों से एवं दूसरे मैच में न्यू स्टार फुटबॉल क्लब ने किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले 5 गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football


आज दिनांक 14 11 24 को लीग टूर्नामेंट का 35 वा मैच और आज का पहला मैच आईजी फुटबॉल क्लब एवं जागृति फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें आई जी पुलिस फुटबॉल टीम ने जागृति फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले 6 गोलों से पराजित कर दिया।


लीग टूर्नामेंट का 36 वा मैच और आज का दूसरा मैच न्यू स्टार फुटबॉल क्लब एवं किंग कोबरा फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया ।आज के मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अश्वनी खत्री ने उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार उपाध्यक्ष निलेश सिंह, असगर हुसैन एवं अन्य खेल प्रेमियों के उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। न्यू स्टार फुटबॉल क्लब ने किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले 5 गोलों से पराजित कर दिया।


आज के पहले मैच में निर्णायक के रूप में मोहम्मद असगर हुसैन सहायक निर्णायक के रूप में मणिराज और दीपक कुमार ,तथा दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में मोहम्मद करार सहायक निर्णायक के रूप में अमोद कुमार एवं राकेश कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।


लीग टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 15 11 24 को दो मैच खेले जाएंगे।
पहला मैच युग सृजन फुटबॉल क्लब बनाम इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब तथा दूसरा मैच एम आई टी फुटबॉल क्लब बनाम अमित इलेवन फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all