Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 16 November: आज दिनांक 16 11 24 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत 2 मैच खेले गए पहले मैच में विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने गुरु फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबला चार गोलों से पराजित कर दिया दूसरा मैच न्यू स्टार फुटबॉल क्लब एवं बैरिया फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया.

Ravi Mehta Memorial Football

आज दिनांक 16 11 24 को लीग टूर्नामेंट का 39 वा मैच और आज का पहला मैच विशाल बिहारी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और गुरु फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष अश्वनी खत्री पूर्व मेयर सुरेश कुमार अभिमन्यु कुमार पूर्व क्षेत्रीय पदाधिकारी खेल एवं संस्कृति विभाग ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह चंद्रशेखर कुमार चंदू जी कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह इरशाद मलिक नितेश सिंह एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

Ravi Mehta Memorial Football प्रतियोगिता के तहत 2 मैच खेले गए
Ravi Mehta Memorial Football प्रतियोगिता के तहत 2 मैच खेले गए

आज के पहले मैच में विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब मैं गुरु फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले चार गोलों से पराजित कर दिया।
लीग टूर्नामेंट का 40 वा और आज का दूसरा मैच न्यू स्टार फुटबॉल क्लब और बैरिया फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें न्यू स्टार फुटबॉल क्लब ने बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को शून्य के मुकाबले तीन गोलों से पराजित कर दिया।

Advertisements

आज के पहले मैच में निर्णायक के रूप में असगर हुसैन सहायक निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन और दीपक कुमार प्रतिनियुक्त थे आज के दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में मोहम्मद करार एवं सुरेश महतो प्रतिनियुक्ति थे।
लीग टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 17 11 24 को इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब बनाम शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.