www.goltoo.in

Muzaffarpur Cricket League में क्लासिक क्रिकेट क्लब विजयी

November 16, 2024 | by Goltoo

goltoo-2024-11-16T185205.025

Muzaffarpur 16 November : Muzaffarpur Cricket League के चौथे मैच में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 42 रनों से हरा कर पूर्ण अंक हासिल की।

आज के मैन ऑफ द मैच क्लासिक क्रिकेट क्लब के नवीन को दिया गया।

Muzaffarpur Cricket League

जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में आज सुबह क्लासिक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रन बनाए जिसमें नवनीत ने सर्वाधिक 45,मंजीत ने 25,रवि ने 11 एवं रजनीश ने 10 रनों का योग अपनी टीम के लिए बनाए।

Muzaffarpur Cricket League

गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से छोटू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके वही सुमंत ने 1,अंकित ने 1,आनंद ने 1 एवं टिमी ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

ज़बाब में खेलने उतरी सुस्ता क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 84 रन की बना सकी।सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए छोटू ने 27,नीरज ने 14 रन बनाए इन दोनो के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

गेंदबाजी में नवीन ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए वही नवनीत ने 2,प्रिंस ने 3 एवं चंदन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच क्लासिक क्रिकेट क्लब के नवीन को दिया गया।
आज के अंपायर विकाश कुमार एवम आलोक कुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका में आयुष राज एवं आदित्य बाबू थे।

RELATED POSTS

View all

view all