Sports
Advertisements

Muzaffarpur 21 November : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur Cricket League में आज खेले गए मैच में भारती क्लब ने क्लासिक क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

Muzaffarpur Cricket League भारती क्लब की जीत

जिला क्रिकेट लीग में भारती क्लब की धमाकेदार जीत

क्लासिक क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया।

Advertisements

देवाशीष ठाकुर हुए मैन ऑफ द मैच।


आज खेले गए मैच में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 20 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 68 रन बनाए जिसमें प्रिंस ने 21 एवं प्रिंस द्वितीय ने 20 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया इन दोनो के अलावा कोई भी दूसरे बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

Muzaffarpur Cricket League में भारती क्लब की धमाकेदार जीत
Muzaffarpur Cricket League में भारती क्लब की धमाकेदार जीत Symbolic image

गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से देवाशीष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके वही चंद्र माधव ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट प्राप्त किए इन दोनो के अलावा राहुल किशोर ने 2,विशाल राज ने 1 एवं रवि ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त किए।

ज़बाब में खेलने उतरी भारती क्लब ने 8 ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत के लिए 69 रन बना लिए भारती क्लब के तरफ से विकाश रंजन ने 30 रन एवं चंद्र प्रकाश ने नाबाद 17 रन बनाए,रवि 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
आज के अंपायर रवि कुमार एवम अविनाश कुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका में अभिषेक कुमार थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.