Sports
Advertisements

Muzaffarpur 10 May : Mother’s Day के उत्साह के बीच मुजफ्फरपुर के बोचहां स्थित माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में रविवार को 4th ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता के साथ-साथ विद्यालय परिसर में मदर्स डे सेलिब्रेशन भी बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Mother’s Day के उत्साह के बीच 4th ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप

Mother’s Day के उत्साह के बीच बच्चों के साथ उनकी माताओं को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। केक कटिंग, मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे समारोह को यादगार बना दिया।

Mother's Day के उत्साह के बीच 4th ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
Mother’s Day के उत्साह के बीच 4th ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान क्वाड, इनलाइन और टेनेसिटी स्केटिंग कैटेगरी में रोमांचक मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Advertisements
Mother's Day के उत्साह के बीच 4th ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
Mother’s Day के उत्साह के बीच 4th ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप

क्वाड कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन

4 से 6 वर्ष आयु वर्ग की बालिका श्रेणी में अरिना सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में श्रेयश विजेता बने।
6 से 8 वर्ष आयु वर्ग में इशिका सिंह ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में आरुष कुमार पहले, रणवीर दूसरे और कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे।

Mother's Day के उत्साह के बीच माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में 4th ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन
Mother’s Day के उत्साह के बीच माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में 4th ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में आदित्य नारायण ने पहला और आदित्य किरण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में ऋतिक कुमार प्रथम, कार्तिक द्वितीय और सूर्य प्रताप तृतीय स्थान पर रहे।

Mother's Day के उत्साह के बीच 4th ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
Mother’s Day के उत्साह के बीच 4th ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप

10 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग में आदित्य कुमार प्रथम, आदित्य राय द्वितीय और आयुष कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
12 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिका श्रेणी में राजवी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में अनुपमा आनंद प्रथम, कार्तिक राज द्वितीय और शशांक राज तृतीय स्थान पर रहे।

इनलाइन कैटेगरी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

6 से 8 वर्ष आयु वर्ग में सृष्टा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
8 से 10 वर्ष आयु वर्ग की बालिका श्रेणी में एशली गुप्ता विजेता रहीं, जबकि बालक वर्ग में दिव्यांश ने पहला स्थान हासिल किया।

10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की बालिका श्रेणी में साची सारव प्रथम रहीं और बालक वर्ग में दर्शन विजेता बने।
12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग में किशित प्रथम, आनंद द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में अर्नव गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया।

Mother's Day के उत्साह के बीच 4th ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
Mother’s Day के उत्साह के बीच 4th ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप

टेनेसिटी कैटेगरी में भी दिखा उत्साह

6 से 8 वर्ष आयु वर्ग में सार्थक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
8 से 10 वर्ष आयु वर्ग की बालिका श्रेणी में अचिता कुमारी प्रथम रहीं, जबकि बालक वर्ग में निखिल कुमार पहले, गुरु गोविंद दूसरे और निलेश तीसरे स्थान पर रहे।

10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में सत्यम विजेता बने, जबकि 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में माधव ने पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोच राहुल चौरसिया, रौशन कुमार, अनु गुप्ता, कविता और प्रवीण त्रिवेदी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मदर्स डे के अवसर पर बच्चों की माताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बन गया। आयोजकों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और माताओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ परिवार और विद्यालय के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.