Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffapur 29 November: LS Collegeआईक्यूएसी द्वारा “करियर इन फाइनेंस सेक्टर” विषय पर एक विशेष परामर्श सत्र का आयोजन किया गया. कॉलेज सभागार में आयोजित इस सत्र की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने को. सत्र में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी की पटना शाखा के कैरियर काउंसलिंग कमिटी के वरिष्ठ सदस्यों ने इस क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर विकल्पों पर छात्रों का मार्गदर्शन किया.

LS College “करियर इन फाइनेंस सेक्टर”

LS College आईक्यूएसी द्वारा "करियर इन फाइनेंस सेक्टर" विषय पर परामर्श सत्र
LS College आईक्यूएसी द्वारा “करियर इन फाइनेंस सेक्टर” विषय पर परामर्श सत्र

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि इस परामर्श सत्र के आयोजन का उद्देश्य छात्रों को उनके कैरियर के लिए सही दिशा में मार्गदर्शन करना था, जिससे वे अपने भविष्य की योजनाओं के प्रति बेहतर निर्णय ले सकें. उन्होंने वित्तीय शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और बताया कि यह न केवल व्यक्तिगत निवेश और बचत के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज और आर्थिक विकास के लिए भी आवश्यक है.

LS College आईक्यूएसी द्वारा "करियर इन फाइनेंस सेक्टर" विषय पर परामर्श सत्र
LS College आईक्यूएसी द्वारा “करियर इन फाइनेंस सेक्टर” विषय पर परामर्श सत्र

प्रो राय ने बताया कि अच्छी वित्तीय समझ न सिर्फ सभी क्षेत्रों में करियर के लिए आवश्यक है बल्कि लोगों को अपने पैसे का सही तरीके से प्रबंधन करने, खर्चों को नियंत्रित करने और भविष्य के लिए योजना बनाने में मदद करती है. उन्होंने कहा कि यदि लोग सही वित्तीय निर्णय ले सकें, तो वे अपने जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं और आर्थिक परिस्थितियों का बेहतर सामना कर सकते हैं.

Advertisements

पटना शाखा के सीएस आलोक कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा आज के प्रतिस्पर्धी युग में वित्तीय नॉलेज और स्किल्स की आवश्यकता बढ़ रही है, जिससे इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के अवसर खुल रहे हैं. कॉलेज आईक्यूएसी समन्वयक प्रो एसआर चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में छात्रों को सलाह दी कि वे अपने कौशल को विकसित करने और वित्तीय प्रबंधन, निवेश, बैंकिंग, और फाइनेंसियल एनालिसिस जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट ज्ञान प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करें.

सत्र में आलोक तिवारी ने सीएस के क्षेत्र में मौजूद कैरियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी. प्रश्नोत्तर सत्र में विशेषज्ञों ने छात्रों की कैरियर से संबंधित शंकाओं का निराकरण भी किया.

मौके पर एनसीसी पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार, डॉ मुस्तफिज अहद, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ नवीन कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार, सरोज कुमार, प्रकाश रंजन सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.