www.goltoo.in

GD Mother को ओवरऑल Muzaffarpur Handball Championship का खिताब

December 7, 2024 | by Goltoo

handball

Muzaffarpur 7 December : जीo डीo मदर को ओवरऑल का खिताब, मुजफ्फरपुर में Muzaffarpur Handball चैम्पियनशिप का शानदार समापन.

Muzaffarpur Handball Championship

मुखर्जी सेमिनरी +2 स्कूल के खेल मैदान में आयोजित प्रथम जिला स्तरीय इंटर विद्यालय सह जिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप का समापन दूसरे दिन शानदार फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। इस आयोजन का संयुक्त तत्वावधान मुजफ्फरपुर जिला हैंडबॉल संघ और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया- बिहार चैप्टर ने किया था।

GD Mother को ओवरऑल Muzaffarpur Handball Championship का खिताब
GD Mother को ओवरऑल Muzaffarpur Handball Championship का खिताब

फाइनल मुकाबलों में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रविंद्र सिंह (भूतपूर्व अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, मुजफ्फरपुर), श्री पंकज कुमार (निदेशक, जीo डीo मदर इंटरनेशनल स्कूल), और श्री त्रिपुरारी सिंह (प्राचार्य, मुखर्जी सेमिनरी स्कूल) उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संघ के अध्यक्ष डा. फिरोज़उद्दीन फैज, कोषाध्यक्ष राकेश सम्राट, आयोजन सचिव बालमुकुंद कुमार, और सचिव कृष्णा ठाकुर ने किया।

मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पदक और ट्रॉफी प्रदान की। मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन आयोजन अध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि ने किया।

आज का परिणाम:

U14 बालिका: शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल और जीo डीo मदर स्कूल ने 1-1 की बराबरी से संयुक्त विजेता का खिताब जीता।

U14 बालक: जीo डीo मदर स्कूल ने मुज़ हैंडबॉल अकादमी को 7-1 से हराया।

U17 बालिका: जीo डीo मदर स्कूल ने शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल को 4-2 से पराजित किया।

U17 बालक: मुज़ हैंडबॉल अकादमी ने संत ज़ेवियरस् को 3-1 से हराया।

U19 बालिका: शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल ने मुखर्जी सेमिनरी को 3-2 से पराजित किया।

U19 बालक: संत ज़ेवियर्स ने मुज़ हैंडबॉल अकादमी को 5-4 से हराया।

जीo डीo मदर स्कूल ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर ओवरऑल खिताब अपने नाम किया। इस आयोजन ने न केवल प्रतिभागियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच दिया बल्कि खेल के महत्व और टीम भावना को भी उजागर किया।

RELATED POSTS

View all

view all