Sports
Advertisements

Pusa,Samastipur 31 December : Mashal 2024 के अंतर्गत बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण प्रशिक्षण परिषद, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रतिभा खेल पहचान योजना “मशाल ” के सफल आयोजन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन आज दिनांक 31-12-2024 को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पूसा, समस्तीपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ I

Mashal 2024 के अंतर्गत शिक्षकों का मशाल प्रशिक्षण

Mashal 2024 के अंतर्गत शिक्षकों का मशाल प्रशिक्षण
Mashal 2024 के अंतर्गत शिक्षकों का मशाल प्रशिक्षण
Mashal 2024
Mashal 2024 के अंतर्गत शिक्षकों का मशाल प्रशिक्षण
Mashal 2024 के अंतर्गत शिक्षकों का मशाल प्रशिक्षण

प्रशिक्षण दो सत्र में संपन्न हुआ I प्रथम सत्र में पूसा, ताजपुर एवं सरायरंजन प्रखंड के शारीरिक शिक्षा शिक्षक, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक एवं विद्यालय के नामित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया I दूसरी पाली में तीनों प्रखंड पूसा, ताजपुर एवं सरायरंजन के कंप्युटर शिक्षकों को मशाल से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया I प्रशिक्षण संस्थान के स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता कुमार आदित्य की देख रेख में संपन्न हुआ I प्रशिक्षण में विद्यालय का पंजीयन, प्रतिभागी का पंजीयन, खेल से संबंधित जानकारी का प्रशिक्षण जिला के मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार एवं अभिरंजन कुमार द्वारा दिया गया I

कुमार आदित्य एवं अंजनी कुमार ने विभिन्न खेल विधा एवं बेटरी टेस्ट की विस्तृत जानकारी दी I इनके सहयोग में अंकेश कुमार, ज्योति श्रीवास्तव, चितरंजन राय, विघनेश कुमार, नीतेश कुमार, सुभाष शर्मा, आमोद कुमार, हिमांशु शेखर, रौशन कुमार सहित संस्था के कंप्युटर प्रशिक्षक रोहित कुमार इत्यादि शारीरिक शिक्षा शिक्षक उपस्थित थे I इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संस्थान के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार सिंह, सुरेश कुमार, डॉ. अनिल कुमार पाठक , डॉ. अंकिता एवं डॉ. कंचन माला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया I मौके पर संस्थान के अन्य व्याख्याता दीनानाथ राय, मो. मुन्ना, मो. रिजवान, यशवंत कुमार शर्मा, पं. विनय कुमार सहित अन्य शिक्षकेतर कर्मचारी में रितेश कुमार, चंद्रमोहन कुमार एवं देवानंद उपस्थित रहे I

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.