Lohar Kalyan Samiti लोहार कल्याण समिति की अहम् बैठक, 09 मार्च 25 को होगा महासम्मेलन

Advertisements

Muzaffarpur 12 January : कच्ची पक्की चौक के निकट कामाख्या इंटरनेशनल होटल के सभागार में Lohar Kalyan Samiti लोहार कल्याण समिति बिहार प्रदेश के कार्यकर्ताओं की एक बैठक राधेश्याम ठाकुर जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता में हुई।

Lohar Kalyan Samiti

जिलाध्यक्ष राधेश्याम ठाकुर ने कहा कि लोहार समाज के लोग अपना मूल पहचान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोहार जाति को बिहार के सभी जाति धर्मों एवं भाषा में लोहार के रूप में जाना जाता है।मूल पेशा भी लोहार गिरी है। सभी समाज के लोग लोहार के रूप में जानते पहचानते हैं। यहां तक कि सरकारी दस्तावेज खतियान में भी लोहार दर्ज है। जिसे सरकार जबरन मिटाने पर तुली हुई है। लोहार को कमार के रूप में स्थापित करना चाहती है,यह समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

Lohar Kalyan Samiti
Lohar Kalyan Samiti

बैठक को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पहचान लोहार से है। हमारे समाज का नाम बदलकर सरकार हमें अपमानित ही नहीं कर रहा बल्कि हमारी पहचान और अस्तित्व ही मिटाना चाहती है। बिहार में हमारी संख्या कुल आबादी का लगभग 02% है। फिर भी हमारी पहचान नहीं है। हम अपने अस्तित्व पहचान को बचाने के लिए जिस हद तक जाना होगा जाएंगे। नया नाम बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।हम किसी किमत में कमार स्वीकार नहीं करेंगे। हमें अंतिम सांस तक लड़ना होगा।


एक तो इस समाज का समाज में समानता नहीं है, संवैधानिक अधिकार जनजाति छिन गया, आर्थिक रूप से सबसे कमजोर जाति है हम, शैक्षणिक स्तर भी पूर्ण विकसित नहीं है। आजादी के 77 साल बाद भी यह समाज गुलामी का जीवन जी रहा है। एक भी विधायिका में प्रतिनिधित्व नहीं हैं। इसलिए एकता में ही बल है यहीं हमारा दल है।


संयोजक मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे समाज के लोग राजनीतिक दलों में सिर्फ कार्यकर्ता के रूप में काम करने के लिए हैं न कोई नेता न कोई सांसद विधायक आखिर कब तक झंडा ढ़ोया जाएगा। हमें भी सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित कराना है। हमारी राजनीतिक पहचान नहीं है हमारे लोगों को को कोई दल टिकट देना मुनासिब नहीं समझता।हम 02 % ही गोलबंद होकर अगर एकतरफा मतदाता करेंगे तो हमारी पहचान बनेगी। आने वाले चुनाव में हमारी भी दावेदारी होगी जो हमें सम्मान देगा हम उसी का साथ देंगे।इसी सब मांगों को लेकर 09 मार्च 2025 लोहार महासम्मेलन मुजफ्फरपुर में होगा।

दिनेश कुमार शर्मा ने कहा हम अपने सभी अधिकार के लिए समाज से अनुरोध करते हैं हम एकजुट रहे एक नया इतिहास बनाना है।
इस बैठक में,मनोज कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा,बद्री ठाकुर, अशोक कुमार शर्मा, बिंदु ठाकुर, सकलदीप ठाकुर, बैद्यनाथ ठाकुर, अरुण कुमार शर्मा, अरुण कुमार ठाकुर, शिव प्रसाद शर्मा, संजय कुमार विशाल ,आदि उपस्थित उपस्थिति थे।

संचालक रणविजय कुमार ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top