www.goltoo.in

मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ के मेजबानी में Bihar State Badminton चैंपियनशिप संपन्न

January 14, 2025 | by Goltoo

df9487c3-c7a3-49e4-a1fe-a02532029110

Muzaffarpur 14 January : स्थानीय आर.डी.एस कॉलेज स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित चार दिवसीय बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप Bihar State Badminton का विधिवत समापन हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में किया गया, जिसमें अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए।

Bihar State Badminton

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व शहरी और विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व विद्यालय खेल सलाहकार एवं पूर्व आईएएस संजय सिन्हा, बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव के.एन. जायसवाल, बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर शैलेन्द्र प्रसाद, एस.के.एम.सी.एच कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ. एच.एन. भारद्वाज और एस.बी.आई के आर.एम संजीत कुमार उपस्थित रहे। सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ के मेजबानी में Bihar State Badminton चैंपियनशिप संपन्न
मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ के मेजबानी में Bihar State Badminton आर.डी.एस कॉलेज स्थित बैडमिंटन हॉल में

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम:

  • अंडर-15 बालक डबल्स: मुजफ्फरपुर के काव्य कश्यप और प्रांजल वीर ने मुजफ्फरपुर के अरनव मिश्रा और मधुबनी के अयान अली को 21–16, 21–15 से हराकर खिताब जीता।
  • अंडर-17 बालक डबल्स: समस्तीपुर के इशांत राज और मुंगेर के पराग सिंह ने मुजफ्फरपुर के आशीष कुमार और मुंगेर के अभिनय चंद्रा को 21–12, 21–7 से हराकर विजेता बने।
  • अंडर-15 बालक सिंगल्स: मुजफ्फरपुर के काव्य कश्यप ने खगड़िया के रौनक कुमार को 21–16, 21–8 से पराजित किया।
  • अंडर-15 बालिका सिंगल्स: मुजफ्फरपुर की सेजल सिंह ने खगड़िया की परिणीता रणधीर को 19–21, 21–10, 21–7 से हराकर खिताब जीता।
  • अंडर-17 बालिका सिंगल्स: मुजफ्फरपुर की सुहानी कुमारी ने कटिहार की सौम्या भारती को 13–21, 22–20, 21–14 से हराकर विजेता बनी।
  • अंडर-17 बालक सिंगल्स: मुंगेर के पराग सिंह ने मुजफ्फरपुर के काव्य कश्यप को 21–19, 21–19 से पराजित कर चैंपियनशिप जीती।

समापन समारोह में विशेष योगदान

मंच संचालन डॉ. रवि शंकर कुमार,DPE,RDS College, Muzaffarpur ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नीरज कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मधुकुंज, जिज्ञासा, राहुल कुमार, संघ के कोषाध्यक्ष पुष्कर कुमार, विकास कुमार और वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव करुणेश कुमार भी उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

View all

view all