Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 January : Bihar University के प्रतिभागियों के सांस्कृतिक युवा महोत्सव में परचम लहराकर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. 38वें पूर्वी प्रक्षेत्र सांस्कृतिक युवा महोत्सव -2025 में शामिल विश्वविद्यालय के सभी प्रतिभागी सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय, कोलकाता में परचम लहराकर सकुशल वापस लौटआए.

Bihar University सांस्कृतिक युवा महोत्सव

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय ने प्रतिभागियों को शुभकामना और बधाई देते हुए माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सारे बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था।

Bihar University के प्रतिभागियों के सांस्कृतिक युवा महोत्सव में परचम लहराकर लौटने पर भव्य स्वागत
Bihar University के प्रतिभागियों के सांस्कृतिक युवा महोत्सव में परचम लहराकर लौटने पर भव्य स्वागत
Bihar University के प्रतिभागियों के सांस्कृतिक युवा महोत्सव में परचम लहराकर लौटने पर भव्य स्वागत

कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं काफी प्रतिभावान हैं। छात्र-छात्राओं ने काफी मेहनत कर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी विशिष्ट पहचान बनाया है। उम्मीद है की सांस्कृतिक टीम के सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने सांस्कृतिक टीम के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने काफी मेहनत की है वे सभी बधाई के पात्र हैं। स्वागत-सम्मान के अवसर पर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए युवा महोत्सव में परचम रहने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

मौके पर प्रो विभा राय, कुलानुशासक प्रो विनय शंकर राय, प्रो राजीव कुमार, प्रो विनोद बैठा, डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा, गौरव, अरविंद आदि ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष और टीम मैनेजर प्रो. इंदुधर झा और सहायक टीम मैनेजर डॉ. महजबीन परवीन का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही टीम के साथ जाने वाले सभी अकॉम्पनिस्ट डॉ. शिव शंकर मिश्र, मुकुंद कुमार, कुंदन, शेखर सुमन, अजय कुमार का भी स्वागत किया गया। मौके पर सांस्कृतिक समिति के सदस्य डॉ. पयोली (नृत्य प्रशिक्षिका), डॉ. अमर बहादुर शुक्ला, डॉ रोजी सुलोचना, सुल्तान अली भी मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.