www.goltoo.in

68th National School Games राष्ट्रीय स्कूल गेम्स बास्केटबॉल में भाग लेगी मुजफ्फरपुर की अदिति केजरीवाल

January 15, 2025 | by Goltoo

goltoo-2025-01-15T224955.806

mUZAFFARPUR 15 jANUARY : 68th National School Games राष्ट्रीय स्कूल गेम्स बास्केटबॉल में मुजफ्फरपुर की अदिति केजरीवाल भाग लेगी.

68th National School Games

जी०डी०मदर विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि 15 से 19 जनवरी 2025 को तमिलनाडु के चेन्नई में 68वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है। जिसमें जिले की अदिति केजरीवाल का चयन 12 सदस्यी बिहार बालिका टीम में हुआ है।

68th National School Games राष्ट्रीय स्कूल गेम्स बास्केटबॉल में भाग लेगी मुजफ्फरपुर की अदिति केजरीवाल
68th National School Games राष्ट्रीय स्कूल गेम्स बास्केटबॉल में भाग लेगी मुजफ्फरपुर की अदिति केजरीवाल

कोच रणप्रताप जयसवाल ने बताया कि 02 से 05 अक्टूबर तक पटना में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 12 सदस्यी बालिका अंडर-17 बिहार टीम का चयन किया गया।जिसमें अदिति केजरीवाल का प्रदर्शन मुजफ्फरपुर बालिका टीम की तरफ से सर्वश्रेष्ठ था। अदिति केजरीवाल जी०डी०मदर विद्यालय की छात्रा है।

68th National School Games राष्ट्रीय स्कूल गेम्स बास्केटबॉल में भाग लेगी मुजफ्फरपुर की अदिति केजरीवाल
68th National School Games राष्ट्रीय स्कूल गेम्स बास्केटबॉल में भाग लेगी मुजफ्फरपुर की अदिति केजरीवाल, साथ में कोच रणप्रताप जयसवाल,निदेशक पंकज कुमार,एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह

मौके पर विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह ने बताया कि अदिति कक्षा 10वीं की होनहार छात्रा है। वो स्थानीय जवाहरलाल रोड की रहने वाली है। पिता बिपिन कुमार केजरीवाल व्यावसायिक है। माता अर्पणा केजरीवाल शिक्षिका है।

इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार,जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता,सचिव अखिलेश कुमार मणि ,विद्यालय की प्राचार्या नीलम सिंह एवं समस्त शिक्षकगण ने हर्ष जताया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED POSTS

View all

view all