Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 January : चेतन साधन आईटीआई में Netaji Subhash Chandra Bose नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई.

Netaji Subhash Chandra Bose

चेतन साधन आईटीआई में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रो. राय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।

चेतन साधन आईटीआई में Netaji Subhash Chandra Bose की जयंती धूमधाम से मनाई गई
चेतन साधन आईटीआई में Netaji Subhash Chandra Bose की जयंती धूमधाम से मनाई गई

लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य ने युवाओं को दी देशभक्ति की प्रेरणा

Advertisements

उन्होंने युवाओं से नेताजी के बताए देशभक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रो. राय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान को याद करते हुए कहा कि, ‘नेताजी का ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ नारा आज भी देश के युवाओं को प्रेरित करता है।’ उन्होंने आगे कहा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य ने युवाओं को दी देशभक्ति की प्रेरणाके सपनों को साकार करने के ऊर्जा और क्षमता युवाओं में ही है, 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्पना को पूरा करने के लिए युवा शक्ति को आगे आना होगा। कार्यक्रम में छात्रों के बीच नेताजी के जीवन पर आधारित निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में डॉ नवीन कुमार, डॉ मो अज़मतुल्लाह, एसके पाण्डेय, विजय कुमार, सरोज कुमार, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार, शाहबाज खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.