Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 February : Muzaffarpur District Cricket League मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर जिला क्रिकेट लीग के अंतिम मैच में भारती क्लब ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 94 रनों से हराकर जिला क्रिकेट लीग का खिताब बरकरार रखा है।

Muzaffarpur District Cricket League

Muzaffarpur District Cricket League
Muzaffarpur District Cricket League में भारती क्लब की बादशाहत कायम

जिला क्रिकेट लीग में भारती क्लब की बादशाहत कायम।

विशाल राज और कुणाल किशोर ने खेली शानदार पारी।

Advertisements

विशाल राज ने खेली शतकीय पारी बनाए 102 रन।

कुणाल किशोर ने भी खेली 74 रनों की शानदार पारी।

विशाल राज हुए मैन ऑफ द मैच।

गायत्री क्रिकेट क्लब को 94 रनों से हराया।

आज स्थानीय पुलिस लाइन के मैदान में गायत्री क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर भारती क्लब को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया जिसमें भारती क्लब ने निर्धारित 25 ओवरों के मैच में 5 विकेट खोकर 249 रन रन बनाए।भारती क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विशाल राज ने 49 गेंदों में शानदार 102 रनों की शतकीय पारी खेली जिसमें छः गगनचुंबी छक्के एवं 12 चौके लगाए वही कुणाल ने एक छक्के एवं 12 चौके की मदद से शानदार 74 रन बनाए जबकि रवि ने 22 एवं आदित्य 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
गेंदबाजी में गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से अंकित झा ने 1,अमर ने 1,रंजन ने 1 एवं मनीष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जबाव में गायत्री क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी जिसमें विशाल राज ने 34,मनीष ने 27,नवीन ने 23,अंकित झा ने 15,अभिजीत ने 11 एवं पंकज ने 10 रन बनाए।

गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से विशाल राज ने 2,देवाशीष ने 2,अंकित ने 2,राहुल किशोर ने 1,सैफ ने 1एवं चंद्र प्रकाश ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के कप्तान विशाल राज को दिया गया।

आज के अंपायर रवि कुमार एवम सन्नी वर्मा थे वही स्कोरर अभिषेक कुमार थे

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.