Sports
Advertisements

Muzaffarpur 9 February : B.R.A. Bihar University भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के पुरुष क्रिकेट टीम को माननीय कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय ने नेशनल गेम्स के लिए भुबनेश्वर रवाना किया। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत 11-22 फरवरी तक कीट यूनिवर्सिटी, भुबनेश्वर में आयोजित की जा रही है।

B.R.A. Bihar University क्रिकेट टीम

B.R.A. Bihar University क्रिकेट टीम भुवनेश्वर में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए रवाना
B.R.A. Bihar University क्रिकेट टीम भुवनेश्वर में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए रवाना

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स पहल के तहत केआईआईटी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में विश्वविद्यालय राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय ने टीम को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

B.R.A. Bihar University क्रिकेट टीम भुवनेश्वर में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए रवाना
B.R.A. Bihar University क्रिकेट टीम भुवनेश्वर में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए रवाना

इस मौके पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ कांतेश कुमार ने कहा आप सब अच्छा खेल दिखाइए और विश्वविद्यालय और अपना नाम रौशन करें.

Advertisements

इस मौके पर टीम मैनेजर मनोरंजन कुमार, पीटीआई मुंशी सिंह कॉलेज, पीटीआई सनी कुमार, श्याम नंदन सहाय कॉलेज, सूरज कुमार और रंजीत कुमार मौजूद रहे। टीम के प्रदर्शन को लेकर विश्वविद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगी और भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की टीम इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.