www.goltoo.in

International Women’s Day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामदयालुनगर में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित

March 8, 2025 | by Goltoo

ut

Muzaffarpur 8 March : International Women’s Day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा, रामदयालुनगर मंडल द्वारा भाजपा नेत्री संगिना कुशवाहा जी के आवास पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सुरेश शर्मा ने महिलाओं के उत्थान में मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि “महिलाओं के बिना पुरुष अधूरे हैं। मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनमें 33% आरक्षण प्रमुख है।”

International Women’s Day

पूर्व विधायक श्रीमती बेबी कुमारी ने कहा कि “आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।”

International Women's Day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामदयालुनगर में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित
International Women’s Day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामदयालुनगर में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित

मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन ने कहा कि “आज महिलाएं पुरुषों से भी आगे बढ़ रही हैं। सुनीता विलियम्स महीनों से अंतरिक्ष में कार्य कर रही हैं और अगले महीने पृथ्वी पर लौटेंगी। हमारे देश की राष्ट्रपति, वित्त मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं कार्यरत हैं। महिलाएं मेट्रो ट्रेन चला रही हैं, पायलट बन रही हैं, और हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।”

International Women's Day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामदयालुनगर में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित
International Women’s Day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामदयालुनगर में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर भाजपा नेत्री संगिना कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मंजू सिंह, नगीना देवी, पूनम वर्मा, किरण झा, विभा पंडित, ज्योति कुमारी, कामावती देवी, नीलम पांडे, कविता सिंह, शिला देवी, स्वेता कुमारी, मनोरमा कुमारी, अन्नू देवी, छवि अनुपम कुमारी, डॉ. मोनालिसा, ललिता कुमारी, रीता देवी, किरण देवी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित भी किया गया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

RELATED POSTS

View all

view all