www.goltoo.in

Bihar University वित्त रहित शिक्षकों एवं कर्मियों ने मंत्री विजय कुमार चौधरी का पुतला दहन किया

March 9, 2025 | by Goltoo

goltoo-2025-03-09T175529.241

Muzaffarpur 9 March : Bihar University वित्त रहित शिक्षकों एवं कर्मियों ने मंत्री विजय कुमार चौधरी का पुतला दहन किया.

Bihar University मंत्री विजय कुमार चौधरी का पुतला दहन

Bihar University वित्त रहित शिक्षकों एवं कर्मियों ने मंत्री विजय कुमार चौधरी का पुतला दहन किया
Bihar University वित्त रहित शिक्षकों एवं कर्मियों ने मंत्री विजय कुमार चौधरी का पुतला दहन किया

आज दिनांक 9 मार्च 2025 को वित्तरहित शिक्षक एवं कर्मी ने 7 मार्च 2025 को विधान परिषद में विधान पार्षद डॉ नवल किशोर यादव के वित्त रहित कर्मियों के अद्यतन अनुदान एवं वेतनमान एवं पिछले शीतकालीन सत्र में गठित कमेटी का निर्णय जैसे सवालों के जवाब में पूछने पर विजय कुमार चौधरी मंत्री बिहार सरकार के द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान से व्यथित होकर मुजफ्फरपुर जिला के तमाम वित्तरहित कर्मियों ने मंत्री विजय कुमार चौधरी का पुतला दहन लंगट सिंह महाविद्यालय मुजफ्फरपुर के मुख्य द्वार पर किया।

सनद रहे कि यह बयान शिक्षा मंत्री को देना था लेकिन सरकार के दलाल ने शिक्षा मंत्री के नहीं रहते हुए भी शिक्षकों के विरोध में जो बयान दिया वह बर्दाश्त के लायक नहीं है। जबकि उन्हें माननीय विधान पार्षदों ने बार-बार बैठने का अनुरोध किया परंतु वे और मर्यादित तरीके से बीच-बीच में अपना बयान देते रहे।

ज्ञात हो कि सरकार के सभी निर्णय विधान परिषद एवं विधान मंडलों से कानून बनाकर ही आया है। वित्त रहित कर्मियों के सरकार के आदेश से सलेक्शन कमिटी हो चुका है। चाहे वह महाविद्यालय सेवा आयोग से हो या विश्वविद्यालय से। अतः हम लोगों ने यह निर्णय लिया है कि हम सभी वित्त रहित शिक्षा कर्मी वोट के द्वारा अगले मतदान में बिहार सरकार को जवाब देंगे। विजय कुमार चौधरी के इस गलत बयानबाजी के कारण हम और हमारे बच्चों के पेट पर लात मारने का जो साजिश बिहार सरकार के बेहूदा एवं दलाल मंत्री ने जो कुकृत किया इसका खामीयाजा आगे सरकार को भुगतना पड़ेगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में डॉ रामविनोद शर्मा, डॉ पवन कुमार सिंह, डॉ रणविजय सिंह , डॉ संजय सिंह,डॉ दिनेश मिश्रा , डॉ मंजू सिंह , डॉ नीता सिंह, डॉ शोभा मिश्रा,डॉ अरविंद सिंह ,डॉ रवि प्रसाद , डॉ ललितेश नारायण, डॉ कमलेश कुमार, डॉ ललन शर्मा समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all