www.goltoo.in

Four Lane Accident मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मौत

March 9, 2025 | by Goltoo

goltoo-2025-03-09T211716.6271

Patna 9 March : Four Lane Accident मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में बेगूसराय के प्रसिद्ध चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर बालमुकुंद की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

Four Lane Accident LIVE वीडियो आया सामने

इस दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद का भयावह मंजर देखा जा सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Four Lane Accident मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मौत
Four Lane Accident
File image of Dr Balmukund

सावधानी बरतने की अपील

इस दुर्घटना के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी हो या छोटी, गाड़ी सावधानीपूर्वक चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

(सड़क दुर्घटना से ली गई स्क्रीनशॉट्स आपके लिए साझा की जा रही हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरती जाए।)

RELATED POSTS

View all

view all