Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 March : LS College लंगट सिंह कॉलेज में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों की बैठक हुई. बैठक में पीजी सत्र 2024-26 सत्र में नवप्रवेशी छात्रों के वर्ग संचालन की तैयारियों की समीक्षा की गयी, साथ ही 5 अप्रैल को कॉलेज स्तर पर होने वाले सभी विभागों के नव नामांकित छात्रों के लिए होने वाले स्वागत सह प्रेरण सत्र की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।

LS College नवप्रवेशी छात्र

मौके पर प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि कॉलेज में पीजी सत्र 2024-26 के लिए नामांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है तथा विभागों में वर्ग संचालन भी प्रारंभ हों गया है. उन्होंने कहा कि छात्रों और अभिभावकों के सहयोग के बिना शैक्षणिक उत्कृष्टता सुनिश्चित नही की जा सकती. उन्होंने कहा वर्तमान सत्र से 75 प्रतिशत उपस्थिति पर कॉलेज प्रशासन का जीरो टॉलरेंस का रुख है, तथा कक्षा से बिना वजह अनुपस्थित रहने वाले छात्रों का नामांकन रद्द करने की पहल की जाएगी.

LS College

प्रो राय ने नए सत्र के सभी छात्रों के लिए विभागीय तथा कॉलेज स्तर पर इंडक्शन मीट आयोजित करने की पहल पर कहा कि नए छात्रों को कॉलेज के वैभवशाली इतिहास के बारे में निश्चित रूप से बताया जाए ताकि उनमें अपने कॉलेज के प्रति आदर और सम्मान की भावना विकसित हो सके. प्रो राय ने विभागो से उनके विभाग के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे पूर्ववर्ती छात्रों को विभागीय स्तर पर आमंत्रित कर नए छात्रों का मार्गदर्शन करने हेतु अनुरोध करने की सलाह भी दी. प्रो राय ने कहा कि कॉलेज अपने छात्रों को उच्च श्रेणी की शैक्षणिक सुविधाएँ, अनुकूल वातावरण और बुनियादी ढाँचा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने और अनुकूल शैक्षणिक माहौल को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज प्रशासन निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य हमारे छात्रों के लिए सर्वोत्तम शैक्षणिक अनुभव प्रदान करना है.

Advertisements

बैठक में प्राचार्य प्रो राय ने पीजी के विभिन्न विभागो में नामांकन की अद्यतन स्थिति तथा विभागो द्वारा पाठ्यक्रम के वर्ग संचालन के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा भी की . साथ ही 5 अप्रैल को होने वाले प्रेरण सत्र की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा उसके सफल आयोजन के लिए कई निर्णय लिए गए. बैठक में प्रो जयकांत सिंह, प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो राजीव झा, प्रो सुनील मिश्रा, प्रो संजीव मिश्रा, प्रो शैलेन्द्र सिन्हा, डॉ राजीव कुमार, डॉ अर्धेंदु, डॉ रीमा कुमारी, डॉ आलोक कुमार, डॉ नवीन कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.