Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 March : मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू सर्बिया देश में आयोजित World Amateur Chess विश्व अमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई.

World Amateur Chess मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू

मुजफ्फरपुर के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने बोधगया के संबोधि रिट्रीट में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय अमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता में 31वें स्थान को प्राप्त करके सर्बिया देश में 4 से 14 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले विश्व अमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू सर्बिया में आयोजित World Amateur Chess प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई
Advertisements

मुजफ्फरपुर के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने बोधगया के संबोधि रिट्रीट में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय अमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता में 31वें स्थान को प्राप्त करके सर्बिया देश में 4 से 14 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले विश्व अमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नेशनल अमेच्योर में शीर्ष 50 स्थान करने वाले खिलाड़ी विश्व अमेच्योर के लिए क्वालीफाई करते हैं। 9 चक्रों की बाजी में 4 जीत एवं 2 ड्रॉ के साथ 5 अंकों की प्राप्ति कर अभिषेक सोनू ने यह उपलब्धि हासिल किया। गुरुकुल की सचिव शिवानी कर्ण ने बताया कि अंतिम चक्र की बाजी में अभिषेक सोनू का सामना 4 अंकों के साथ 22वें बोर्ड पर राजस्थान के विभोर चोपड़ा से हुआ। काले मोहरे से खेलते हुए अभिषेक सोनू ने e4 चाल का जवाब Nf6 से दिया एवं ओपनिंग फोर नाइट ओपनिंग में बदल गई।

धीरे धीरे खेल बराबरी की ओर चल रहा था एवं शीर्ष 50 में शामिल होने के लिए यह बाजी जितना जरूरी था। 39 वें चाल में विभोर के द्वारा राजा का एक गलत चाल दिया गया जिससे अभिषेक सोनू अपना राजा एडवांस करने का मौका मिल गया। तत्पश्चात विभोर ने ड्रॉ ऑफर किया परंतु अभिषेक सोनू ने संघर्ष का परिचय देते हुए 81वें चाल में बाजी अपने नाम कर ली। इससे पूर्व अभिषेक ने पंजाब के भूपेंद्र कुमार को, बिहार के ओम कश्यप को एवं डिफेंस अकाउंट सर्विस के हिमांशु मोदगिल को हराया एवं कर्नाटक के आरुष भट्ट एवं डिफेंस अकाउंट सर्विस के अजय कुमार राय से बाजी ड्रॉ खेली।

तमिलनाडु के टी एस कुमार नंदा, राजस्थान के अमन बलाना एवं बिहार के सौरव रूप से हार का सामना करना पड़ा। उक्त प्रतियोगिता के जरिए अभिषेक सोनू ने अपने फिडे रेटिंग में 32 अंकों का इजाफा भी कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर गुरुकुल के संरक्षक विद्युत कुमार वर्मा, मंजू कुमारी, विजय कुमार, चंदन कर्ण, विष्णु यादव, अविनाश मोनू, कृष्ण गोपाल, अमन सिंह, मनीष कुमार सहित गुरुकुल के सदस्यों ने विश्व अमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.