Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 April : RBBM College आर.बी.बी.एम. कॉलेज, मुजफ्फरपुर की आई.ए. (सत्र 2023-2025) की छात्रा अफरीदा खातून ने जिले में पांचवां स्थान और कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने कॉलेज और परिवार का नाम रोशन किया है।

RBBM College की छात्रा अफरीदा खातून

इस उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ममता रानी और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अफरीदा को लड्डू खिलाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया।

RBBM College

गरीबी को नहीं बनने दिया बाधा

अफरीदा एक गरीब किसान और गृहिणी की बेटी हैं, जिनका घर कांटी पानापुर में है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय RBBM College कॉलेज के गुरुजनों, माता-पिता और स्वाध्ययन को दिया।

Advertisements

कॉलेज प्राचार्या ने उठाया पढ़ाई का खर्च

अफरीदा ने बताया कि वह आगे स्नातक की पढ़ाई करना चाहती हैं। उनकी इस इच्छा को देखते हुए प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने उनकी उच्च शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा,
“बेटियां पढ़ेंगी, तभी आगे बढ़ेंगी।”

अन्य छात्राओं के लिए बनीं प्रेरणा

अफरीदा की यह सफलता कॉलेज की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. अशोक निगम, डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. चेतना वर्मा, डॉ. अंजू सिंह, डॉ. अफरोज, डॉ. अफसा बानों, डॉ. शिप्रा और डॉ. नीलू सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.