Muzaffarpur News
Advertisements

Patna 3 April : Karate World Cup कराटे वर्ल्ड कप, 2025 के लिए अनुष्का व राहुल श्रीवास्तव रूस के लिए हुए रवाना हुए।

Karate World Cup 2025

दिनांक 4 से 8 अप्रैल 2025 तक रुस की राजधानी मास्को में आयोजित होने वाली विश्व कराटे कप -2025 के लिए बिहार की बेटी 13 वर्षीय अनुष्का अभिषेक अंडर -14, -45 किग्रा. कैटेगरी में कुमिते फाइट के लिए भारतीय टीम में शामिल होकर दिल्ली ऐयरपोर्ट से मॉस्को के लिए हुई रवाना।

Karate World Cup

इनके साथ बतौर भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव भी गए है। वो वर्ल्ड कप में कोचिंग के साथ -साथ 4 अप्रैल को होटल हनोई इंटरनेशनल मे आयोजित होने वाली वर्ल्ड फेडरेशन के जनरल मिटिंग में भी विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रूस जा रहें भारतीय टीम को रास वर्ल्ड की ओर से इंडिया का जर्शी व तिरंगा झंडा देकर विदा किया गया।

Advertisements

साथ ही पूरे टीम को बिहार के पूर्व खेल मंत्री सह राज्य सवात् संघ, बिहार के मुख्य संरक्षक श्री शिवचंद्र राम ने कहा की खिलाड़ियों को जित कर आने पर पटना स्थित कार्यालय पर जोरदार स्वागत की व्यवस्था किया जाएगा। साथ ही टीम की विदाई में उपस्थित सेंडाई शिल्पी सोनम, अन्नू अभिषेक, उपासना आनंद, रनवीर श्रीवास्तव, शीतल कुमारी व स्वीटी राय समेत सभी पदाधिकारी व खिलाड़ियों द्वारा अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दीं गई।

साथ ही भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव ने भी कहा कि टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेगी और उम्मीद है कि भारतीय तिरंगा फिर से इसबार रूस में लहराएगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.