Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 May : गुरुकुल शतरंज अकादमी, मुजफ्फरपुर के द्वारा बालूघाट स्थित शाखा में Gurukul Chess League तृतीय गुरुकुल शतरंज लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

Gurukul Chess League

Advertisements

प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू ने शतरंज की बाजी चलकर किया। सचिव शिवानी कर्ण ने बताया कि तृतीय गुरुकुल शतरंज लीग में मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, जमुई, मधेपुरा, रोहतास, पटना के खिलाड़ियों सहित कुल 7 जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुल 6 टीम का निर्माण खिलाड़ियों की नीलामी कप्तानों के द्वारा करके की गई। सभी टीमों में तीन-तीन खिलाड़ी शामिल रहें।

Gurukul Chess League

जिसमें चेस वॉरियर्स(कप्तान रितेश कुमार, अरमान सोनी, बिट्टू राज), गैंबिट गैंबलर्स(कप्तान आदर्श राज, रोहन कुमार, आदर्श पति बालाजी), रुक राइडर्स(कप्तान रेयान अनवर, आदित्य वर्धन सिंह, आकाश कुमार), ब्रिलियंट बिशप(कप्तान दिव्यांशु राज, विष्णु ओंकेश, अस्मिता कुमारी), कैसल कमांडर्स(कप्तान संगम सेतू, सान्वी प्रकाश, आद्या) एवं टैक्टिकल टाइटंस(कप्तान पुष्कर राज, हर्षित राज, वान्या श्रीवास्तव) शामिल रहें। आईपीएल की तर्ज पर यह गुरुकुल शतरंज अकादमी की तीसरी लीग प्रतियोगिता है। पहले दिन लीग चरण में कुल 5 मैच आयोजित हुए जिसमें सभी टीमों को आपस में एक दूसरे से मैच करवाया गया। जिसमें से कुल 4 टीमों को सर्वश्रेष्ठ अंकों के आधार पर क्वालीफाई घोषित किया गया।

क्वालीफाइड टीमों के बीच 22 मई को सेमीफाइनल मुकाबला एवं 23 मई को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। लीग चरण के पांचवें एवं अंतिम चक्र में टैक्टिकल टाइटंस ने रुक राइडर्स को 2-1 से, चेस वॉरियर्स ने ब्रिलियंट बिशप को 2-1 से एवं गैंबिट गैंबलर्स ने कैसल कमांडर्स को 2-1 से हराया।

लीग चरण परिणाम

टैक्टिकल टाइटंस (2 अंक)

चेस वॉरियर्स (8 अंक)

गैंबिट गैंबलर्स (7 अंक)

रुक राइडर्स (6 अंक)

ब्रिलियंट बिशप (5 अंक)

कैसल कमांडर्स (2 अंक)

उक्त अवसर पर डॉ• अनवर हुसैन, दीपक सिंह, मानस चंद्र सेतु, कृष्ण गोपाल एवं गुरुकुल के सदस्यों की उपस्थिति रही। मुख्य निर्णायक की भूमिका में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू रहें।

You may also like to read…

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.