Sports
Advertisements

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुजफ्फरपुर मोहम्मद सालीफ और अमित कुमार को रजत

Kaimur 23 March : कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवम जिला प्रशासन कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के मोहम्मद सालीफ को फ्री स्टाइल मुकाबले के 110 किलोग्राम भार वर्ग में तथा अमित कुमार पंडित को फ्री स्टाइल मुकाबले के 41 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त हुआ।

मोहम्मद सालीफ और अमित कुमार

मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया कि जिला को अभी और पदक की उम्मीद है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज, कुमार आदित्य सहित अन्य खेलप्रेमी ने हर्ष जताया।

Advertisements

#Wrestling #Biharwrestling #BiharNews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.