Headlines

Mukesh Sahni VIP : वीआईपी में ही बगावत,तीनों विधायक ने पार्टी छोड़ी, बीजेपी को समर्थन, बोचहां विधानसभा उपचुनाव

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 23 March : मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के तीनों विधायक मिश्री लाल यादव, राजू सिंह और स्वर्णा सिंह ने पार्टी छोड़ दी है.मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी में ही बगावत शुरू हो गई है.पार्टी के सभी तीनों विधायक ने पार्टी छोड़कर बीजेपी को समर्थन दे दिया है। अब मंत्री मुकेश सहनी अकेले पड़ गए हैं।

SKJ Law College

बिहार में होने वाले उपचुनाव में मुकेश सहनी ने रमई राम को अपना अभिभावक बताया. उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मंत्री रमई राम जी कई वर्षों तक मुजफ्फरपुर और बोचहां विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी वीआईपी की प्रत्याशी डॉ गीता कुमारी ने नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर बिहार के मंत्री और वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी, पूर्व मंत्री रमई राम और बैरिया उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी उपस्थित रहे.

SKJ Law College

पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने जीत का दावा करते हुए कहा बोचहां सीट से पहले भी हमारी पार्टी को लोगों ने समर्थन दिया और आज एक बार फिर यहां के लोगों का जनसमर्थन बता रहा है कि इस चुनाव में भी हम जीतेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि लोग जो भी बात करें वीआईपी आज भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़ी है.

बिहार के पशु मत्स्य संसाधन मंत्री सहनी ने रमई राम को अपना अभिभावक बताया. उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मंत्री रमई राम जी कई वर्षों तक मुजफ्फरपुर और बोचहां के लोगों की सेवा की है. आज उनकी पुत्री और वीआईपी की प्रत्याशी डॉ गीता कुमारी जनता के बीच आशीर्वाद मांगने पहुंची है. मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि बोचहां पर हमारा हक था और आज भी है. मुकेश साहनी ने विरोधियों पर छलावा करने का आरोप लगाया.

SKJ Law College

#Mukeshsahni #vipparty #Bochhanelection