Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 July : ETC SPORTS CLUB ने AAC को अंडर-14 फ्रेंडशिप क्रिकेट मैच में 6 विकेट से हराया। पुर्वांशी आनंद बनीं मैन ऑफ द मैच। जल्द ही महिला क्रिकेट सीरीज की भी योजना। .

ETC Sports Club ने जीता अंडर-14 फ्रेंडशिप मैच

आज दिनांक 19 जुलाई 2025 को E.T.C SPORTS CLUB और AAC के बीच अंडर-14 फ्रेंडशिप मैच का आयोजन ई.टी.सी ग्राउंड, मुशहरी में हुआ। मैच का टॉस AAC ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

AAC की पारी:
AAC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवरों में सभी विकेट खोकर 108 रन बनाए।

Advertisements
ETC Sports Club ने जीता अंडर-14 फ्रेंडशिप मैच
  • आकर्षित ने 25 रन
  • मोक्ष ने 13 रन
  • सैम ने 10 रन का योगदान दिया।
    E.T.C स्पोर्ट्स क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली:
  • कप्तान विवेक ने 3 विकेट
  • आदर्श ने 2 विकेट
  • उत्कर्ष ने 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

E.T.C SPORTS CLUB की जवाबी पारी:
लक्ष्य का पीछा करते हुए E.T.C स्पोर्ट्स क्लब ने 25 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

  • ईशान ने 9 रन
  • आयुषी ने 8 रन
  • पुर्वांशी आनंद ने 71 गेंदों में नाबाद 62 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

AAC की ओर से गेंदबाजी में:

  • मयंक और अभिज्ञान को 1-1 विकेट मिला।

मैन ऑफ द मैच:
आज के मैच की मैन ऑफ द मैच रहीं पुर्वांशी आनंद, जो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में बिहार अंडर-15 ज़ोनल मैच में भी वे मैन ऑफ द मैच रह चुकी हैं।

महिला क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा:
E.T.C SPORTS CLUB अब महिला खिलाड़ियों के लिए 3 मैचों की विशेष श्रृंखला आयोजित करने पर विचार कर रहा है, जिसमें अन्य जिलों की महिला खिलाड़ी भी भाग लेंगी। इस पहल का उद्देश्य महिला क्रिकेट को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.