Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 September : आज भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सदातपुर मुजफ्फरपुर में Teachers Day हर्षोल्लास से मनाया गया। शिक्षक दिवस की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदना से हुई।दीप प्रज्वलन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से किया।

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में Teachers Day

शिक्षक दिवस कार्यक्रम की शुरूआत डॉ सर्व पल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। छात्राध्यापिकाओं के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया।मंच संचालन बी.एड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापक नितेश कुमार ने किया। प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों का परिचय बी.एड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापिका जन्नत प्रवीण ने कराया। बी.एड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और डी.एल.एड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आवाहन किया।

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में Teachers Day

मुख्य वक्ता डी.एल.एड के विभागाध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र ने सभी प्रशिक्षुओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामना दी। सभी प्रशिक्षुओं को सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन मूल्यों को अपने में निहित करें और समाज में समरसता कि भाव को बढ़ावा दे। शिक्षक समाज के आधार शीला होते हैं और राष्ट्र की उन्नति में पथप्रदर्शक की भूमिका निभाते हैं।सर्व पल्ली डॉ राधाकृष्णन का देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान था।

Advertisements
भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में Teachers Day

अध्यक्षीय उद्बोधन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पाल ने सभी प्रशिक्षुओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामना दी। प्राचार्य ने शिक्षक की तुलना कुम्हार और माली से किया, और प्रशिक्षु अपने उद्देश्यों को केंद्र में रखकर प्रशिक्षण प्राप्त करे। भविष्य की शिक्षा व्यवस्था आपके ऊपर आने वाला है और शिक्षक का कर्तव्य,मूल्य, सहयोग,समरसता,के भाव का निर्वहन करे। शिक्षक एक दीपक की तरह होता हैं जो खुद जलकर दूसरे को प्रकाशित करता है।

धन्यवाद ज्ञापन बी.एड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापक अभिषेक कुमार पांडेय ने सभी प्राध्यापकों और प्रशिक्षुओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और सभी को धन्यवाद दिया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ मिन्नी कुमारी, डॉ सौरभ कुमार, डॉ अनामिका रानी, श्री सरोज कुमार, श्री हितेंद्र कुमार, श्री शैलेन्द्र मिश्र, श्री मनोज कुमार, श्री संजय कुमार गुप्त, श्री सुधीर कुमार ठाकुर, श्री प्रवाल बेरा और श्री राम जी यादव उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.