Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 September : MDDM College महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आत्महत्या रोकथाम पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन व्याख्यान सह पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। “Listen, Care, Prevent: A step toward saving lives” विषय पर विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य और जागरूकता पर जोर दिया।

MDDM College में आत्महत्या रोकथाम पर व्याख्यान

आत्महत्या एक गंभीर समस्या है जो न केवल व्यक्ति को प्रभावित करती है, बल्कि उसके परिवार और समुदाय को भी प्रभावित करती है। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने और समाधान खोजने के लिए महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर व्याख्यान सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

MDDM College में आत्महत्या रोकथाम पर व्याख्यान
MDDM College में आत्महत्या रोकथाम पर व्याख्यान
MDDM College
MDDM College मुजफ्फरपुर में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पर छात्राओं को मिला जीवन मूल्यों का संदेश
MDDM College मुजफ्फरपुर में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पर छात्राओं को मिला जीवन मूल्यों का संदेश

व्याख्यान की विषयवस्तु” Listen, Care, Prevent: A step toward saving lives” थी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई । मुख्य वक्ता डॉ सौरभ राज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम लोगों को सुने, उनकी परवाह करें, और किसी एक का भी जीवन अगर हम बचा सके तो हम अपने कर्तव्यों पर खरे उतरेंगे।विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े भारत के लिए एक खतरे की घंटी है।

Advertisements
MDDM College

अध्यक्षीय संबोधन करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर अलका जायसवाल ने मनोविज्ञान विभाग के अथकपूर्ण प्रयास की भूरि भूरि सराहना की ।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी छात्राओं के सांवेगिक और सामाजिक विकास को बल देते हैं। विषय प्रवेश कराते हुए प्रोफेसर शकीला अजीम ने कहा कि मनोवैज्ञानिकों को आत्महत्या के बारे में जागरूकता बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और आत्महत्या रोकथाम के तरीकों पर प्रमुखता से काम करना होगा।

कार्यक्रम का आयोजन MDDM College मनोविज्ञान की प्राध्यापिकाओं प्रोफेसर निशि कांति, डॉ अनुराधा सिंह, डॉ देवश्रुति घोष, डॉ संगीता, डॉ कुमारी आभारानी, डॉ प्रिया के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ मीनाक्षी के द्वारा किया गया।मंच संचालन सोविया और अनन्या के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर विनीता झा, प्रोफेसर कुमारी सरोज, डॉ शगुफ्ता नाज, डॉ प्रांजलि, डॉ नीलरेखा, डॉ सरिता, डॉ राकेश रंजन, डॉ मधुसूदन,डॉ अमर कृष्णा, डॉ स्मिता, डॉ नूतन, डॉ रिंकू, डॉ दीपमाला, डॉ सुजाता उपस्थित थे।नैंसी, शिखा,अदिति, यास्मीन, विजयलक्ष्मी आयुषी के साथ साथ सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.