Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 September : वाराणसी में 9 से 13 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट 2025 में GD Mother International School, मुजफ्फरपुर के छात्र रौनक कुमार गुप्ता का चयन डिस्कस थ्रो इवेंट में हुआ। रांची क्लस्टर मीट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद यह उपलब्धि पूरे विद्यालय और शहर के लिए गर्व का क्षण है।

GD Mother International School के छात्र रौनक कुमार गुप्ता

GD Mother International School
GD Mother International School

9 से 13 सितंबर को वाराणसी के संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित सी बी एस ई नेशनल एथलेटिक्स मीट में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के ग्यारहवीं के छात्र रौनक कुमार गुप्ता का चयन डिस्कस थ्रो इवेंट में हुआ है. विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि रौनक ने पूरे विद्यालय के साथ साथ शहर को भी गौरवान्वित किया है, प्रशासिका कविता प्रसाद साह ने बताया की एथलेटिक्स खेल स्पर्धा में रौनक का चयन होना गर्व की बात है.

प्राचार्य नीलम सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत का यह फल है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सह रौनक के कोच दिलमोहन झा ने बताया की रांची में हुए सी बी एस ई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में रौनक ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था इसी के आधार पे उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुई है. रौनक शहर के योगीयमठ निवासी संजीव गुप्ता एवं बबली गुप्ता के पुत्र है.
उपलब्धि पर ब्लॉक इंचार्ज डॉ यशोदानंद झा रूपाली मजूमदार सविता अंबष्ठ बैशाली चौधरी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने बधाई दी.

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.