RDS College में वैदिक गणित पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 8 और 9 दिसंबर को होगा
November 22, 2025 | by Goltoo
Muzaffarpur 22 नवंबर : RDS College में वैदिक गणित पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 8 और 9 दिसंबर को होगा।
RDS College में वैदिक गणित पर 8 और 9 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यशाला
वैदिक गणित पर राष्ट्रीय कार्यशाला के आयोजन को लेकर ऑर्गेनाइजेशन कमेटी के सदस्यों की बैठक प्राचार्य कक्ष में हुई।
*वैदिक गणित पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन आरडीएस कॉलेज आइक्यूएसी एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, उत्तर बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।
ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि वैदिक गणित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गणित विषय को छात्रों के बीच रोचक, सरल और प्रासंगिक बनाना है। आज भी बहुत से विद्यार्थी गणित को कठिन और भयावह विषय मानते हैं। वैदिक गणित की तकनीकें न केवल इस भय को दूर करती है बल्कि तेज, सटीक और तार्किक समाधान प्रस्तुत करती है।
इस कार्यशाला में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रख्यात शिक्षाविद्, शोधकर्ता और छात्र भाग लेंगे। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को इस कार्यशाला के बेहतर तैयारी को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिये।

कार्यशाला के संयोजक गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ भगवान कुमार ने कहा कि कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व गणितज्ञ प्रो के सी सिंहा और जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो पी के बाजपेई शिरकत करेंगे। मुख्य वक्ताओं में
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली से वैदिक गणित के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ श्री राम चौथीवाले, राष्ट्रीय सह- समन्वयक डॉ राकेश भाटिया, डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर- मध्य प्रदेश के वैदिक स्टडीज विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ शिवानी खरे एवं डॉ आयुष गुप्ता अपना महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्यों में सह-समन्वयक डॉ आलोक त्रिपाठी, डॉ भगवान कुमार, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ नीरज कुमार मिश्रा, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ ललित किशोर एवं डॉ चंद्र किशोर झा उपस्थित थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all