Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 7 December : मुजफ्फरपुर में आयोजित 6th Gurukul Chess League में बालक वर्ग में शिवालिक हाउस ने विंध्याचल हाउस को 2-1 से और बालिका वर्ग में सरस्वती हाउस ने गोदावरी हाउस को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउसों ने दमदार प्रदर्शन किया और विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

6th Gurukul Chess League

बालूघाट स्थित गुरुकुल शतरंज अकादमी मुजफ्फरपुर की शाखा में आयोजित 6th Gurukul Chess League में बालक वर्ग में शिवालिक हाउस तथा बालिका वर्ग में सरस्वती हाउस विजेता बने।

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में शिवालिक हाउस ने विंध्याचल हाउस को 2-1 से पराजित किया। मैच की शुरुआत में विंध्याचल हाउस के कप्तान हार्दिक प्रकाश ने शिवालिक हाउस के हर्ष रंजन को हराकर टीम को 1 अंक की बढ़त दिलाई। इसके बाद शिवालिक हाउस के कप्तान रयान अनवर ने विंध्याचल हाउस के कार्तिक को मात देकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्णायक मुकाबले में शिवालिक हाउस के रोहन कुमार ने विंध्याचल हाउस के नैतिक मिश्रा को मात दी और टीम को 2-1 से जीत दिलाई।

Advertisements
6th Gurukul Chess League

बालिका वर्ग के फाइनल में सरस्वती हाउस की भानु रंजन और समायरा ने गोदावरी हाउस की आद्या और आरोम्य रंजन को हराया। वहीं गोदावरी हाउस की वान्या श्रीवास्तव ने सरस्वती हाउस की शान्विका उदय को मात दी। अंततः सरस्वती हाउस ने 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के लीग चरण में पहले चक्र में नीलगिरी हाउस ने अरावली हाउस को 2-1 से, शिवालिक हाउस ने विंध्याचल हाउस को 2-1 से और सरस्वती हाउस ने गोदावरी हाउस को 2-1 से हराया। दूसरे चक्र में विंध्याचल हाउस ने नीलगिरी हाउस को 3-0 से और शिवालिक हाउस ने अरावली हाउस को 2-1 से हराया। तीसरे चक्र में विंध्याचल हाउस ने अरावली हाउस को 2-1 से और शिवालिक हाउस ने नीलगिरी हाउस को 2.5-.5 से मात दी।

पुरस्कार वितरण समारोह में गुरुकुल के संरक्षक विष्णु यादव, डॉ. अनवर हुसैन, इंजीनियर संतोष कुमार, औराई प्रखंड युवा अध्यक्ष रौशन कुमार यादव ने विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। अधिकारियों एवं अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता संचालन और धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक अभिषेक सोनू ने किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संरक्षक विद्युत कुमार वर्मा, मंजु कुमारी, सचिव शिवानी कर्ण, कोषाध्यक्ष कुमारी प्रियंका, कार्तिक, अनायरा, अमरजीत सहनी समेत गुरुकुल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.